विजय देवरकोंडा ने रश्मिका से सबके सामने कही दिल की बात और फिर जो हुआ...देखते रह गए लोग

साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना से कुछ इस तरह सबके सामने कही अपने दिल की बात।

मुंबई, 2 अगस्तः साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। विजय देवरकोंडा जल्द ही फिल्म 'लाइगर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। ये फिल्म आगामी 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में विजय देवरकोंडा अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी चल रहे हैं। हाल ही में विजय अपनी फिल्म की लीड हीरोइन अनन्या पांडे के साथ फिल्म मेकर करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 7' में मेहमान बनकर पहुंचे थे। यहां पर विजय ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें बताईं जिसके बाद से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस चैट शो में विजय देवरकोंडा ने साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना से अपने रिलेशनशिप को लेकर भी कई तरह के खुलासे किए।

विजय और रश्मिका का रिलेशनशिप

विजय और रश्मिका का रिलेशनशिप

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का नाम काफी समय से एक दूसरे के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों एक साथ साउथ की कुछ फिल्मों में काम कर चुके हैं, लेकिन पिछले साल से दोनों के रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं होने लगी हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। विजय और रश्मिका की कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं जिसके बाद इनके रिलेशनशिप को लेकर बातें होने लगीं। अब विजय देवरकोंडा हाल ही में रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म 'सीता रमन' के प्रमोशन इवेंट में पहुंचे थे।

इवेंट पर विजय ने की रश्मिका की तारीफ

इस दौरान विजय देवरकोंडा को देखकर रश्मिका समेत वहां मौजूद सभी लोग काफी खुश हुए थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार विजय फिल्म को लेकर बात करते हैं और फिर वह रश्मिका से भी बात करने लगते हैं। इवेंट में विजय देवरकोंडा ने कहा- रश्मिका आप हमेशा प्यारी और खूबसूरत दिखती हैं। जब भी मैं आपका नाम लेता हूं तो सब मुस्कुराने लगते हैं। पता नहीं ऐसा क्यों है?

विजय ने रिलेशनशिप स्टेटस पर कुछ नहीं बोला

वहीं विजय देवरकोंडा की बात सनकर रश्मिका मंदाना शर्माने लगती हैं और हंसने लगती हैं। वहीं फिल्म 'सीता रमन' के लीड एक्टर दुलकर सलमान भी इस बात पर खूब हंसते हैं। कुछ दिनों पहले विजय देवरकोंडा करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 7' में आए थे। इस दौरान करण ने कई बार विजय से उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सवाल पूछा जिस पर विजय ने कुछ भी साफ साफ नहीं कहा।

अनन्या ने लोगों को दिया हिंट

अनन्या ने लोगों को दिया हिंट

हालांकि उनकी को स्टार अनन्या ने कुछ हिंट दिए कि विजय रिलेशनशिप में हैं। अनन्या कहती हैं- जल्दी करो करण विजय को मीका से मिलना है। इस पार करण थोड़ा कंफ्यूज होते हैं लेकिन बाद में वह अंदाजा लगा लेते हैं कि अनन्या ने रश्मिका का शॉर्ट नाम लेते हुए उन्हें मीका कहकर पुकारा।

फैंस को पसंद है इस कपल की केमिस्ट्री

शो में अनन्या की बात सुनकर विजय देवरकोंडा भी काफी मुस्कुराते हैं। वहीं विजय कहते हैं कि वह और रश्मिका बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने कई फिल्मों में एकसाथ काम किया है और उनकी आपस में बॉन्डिंग बहुत ही अच्छी है। आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने साथ में 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' फिल्मों में काम किया है। दोनों फिल्मों में विजय और रश्मिका की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+