रश्मिका मंदाना संग सगाई की अफवाहों पर विजय देवरकोंडा ने किया खुलासा, कहा- 'मैं फरवरी में सगाई या शादी...'
Vijay And Rashmika: साउथ इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अक्सर अपने रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में खबर आई थी कि दोनों अगले महीने फरवरी में सगाई कर सकते हैं। लेकिन अब इन अफवाहों पर खुद विजय देवरकोंडा ने चुप्पी तोड़ी है।
सोशल मीडिया पर आए दिन रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। दोनों को हाल ही में साथ में वेकेशन एंजॉय करते देखा गया था। ऐसी अफवाह है कि रश्मिका और विजय एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों जल्द ही सगाई कर सकते हैं। लेकिन अब खुद विजय देवरकोंडा ने इन खबरों की सच्चाई बता दी।

लाइफस्टाइल एशिया को दिए इंटरव्यू में विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना संग सगाई और शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, 'मैं फरवरी में सगाई या शादी नहीं कर रहा हूं। ऐसा लगता है जैसे प्रेस हर दो साल में मेरी शादी कराना चाहता है। मैं हर साल यह अफवाह सुनता हूं। बस मेरी ही शादी क्यों करा रहे हैं। प्रेस बस मेरी शादी का इंतजार कर रही है।'
विजय देवरकोंडा के इस बयान ने शादी की खबरों को खारिज कर दिया है। एक्टर ने रश्मिका मंदाना संग रिलेशनशिप की बात को भी स्वीकार नहीं किया। लेकिन दोनों के इंस्टाग्राम पोस्ट को देखकर फैंस ये यकीन मानने को तैयार नहीं है कि कपल रिलेशनशिप में नहीं हैं। दोनों अब भी अपनी डेटिंग अफवाह को लेकर सुर्खियों में हैं।
बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को एकसाथ 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में देखा गया है। दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री को फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था। वहीं रश्मिका मंदाना के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उऩ्हें फिल्म एनिमल में देखा गया था। अब एक्ट्रेस जल्द ही अपनी अगली फिल्म अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द रूल' में दिखाई देंगी।












Click it and Unblock the Notifications