Vijay 69 Trailer: इस उम्र में अनुपम खेर करने निकले ऐसा काम, 'विजय 69' का ट्रेलर देख लोगों के उड़े होश

Vijay 69 Trailer Out: इंसान जब 70 की उम्र में पहुंच जाता है तो लोग उसे आराम करने की सलाह देते नजर आते हैं। लेकिन एक व्यक्ति ऐसा भी है जो इस उम्र में दवाइयों की मदद लेने की जगह अपने सपने को पूरा करेन में लगा हुआ है।

69 साल के विजय बने अनुपम खेर
ये कहानी है 69 साल के विजय की जो कि दादा बन चुके हैं। वह मरने से पहले कुछ ऐसा करना चाहते हैं, जिसे सुनकर लोग याद रखे कि विजय ये काम कर गया। आपको बता दें कि इस विजय के रोल में बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर नजर आने वाले हैं। ये कहानी उनकी अपकमिंग फिल्‍म विजय 69 की है।

Vijay 69 Trailer

'विजय 69' का ट्रेलर रिलीज
अनुपम खेर इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। दरअसल आज यानी 29 अक्टूबर 2024 को अनुपम खेर की अपकमिंग फिल्म 'विजय 69' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। लोगों को ये ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। उनकी इस फिल्म में सपनों की उड़ान की कहानी दिखाई गई है।

69 साल के विजय का खास सपना
करीब 2 मिनट के ट्रेलर में अनुपम खेर एक जिद्दी बच्‍चे की तरह नजर आ रहे हैं। वह अपने सपने को पूरा करना चाहते हैं। एक ऐसा सपना, जिसके बारे में सुनकर उनके दोस्‍त बने चंकी पांडे उनकी हंसी उड़ाते हैं। बहू गुस्‍सा करती है। दरअसल 69 साल के विजय का सपना है कि वह ट्रायथलॉन पूरा करे और एक नया रिकॉर्ड बनाए।

फिल्‍म में चंकी पांडे ने निभाया ऐसा किरदार
'विजय 69' की कहानी अक्षय रॉय ने लिखी है और वह इस मूवी के डायरेक्टर भी हैं। मनीष शर्मा ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। ट्रेलर में हम विजय को एक चिड़चिड़े बूढ़े से एक कट्टर प्रतियोगी इंसान में बदलते हुए देख सकते हैं। सब विजय का नजाक उड़ाते हैं लेकिन वह इन सब के बावजूद ट्रायथलॉन के लिए मुश्‍क‍िल ट्रेनिंग जारी रखता है। फिल्‍म में चंकी पांडे ने विजय के एक बहुत ही अच्छे और सच्चे दोस्त का किरदार निभाया है।

जानें कब और कहां रिलीज होगी ये फिल्म
अनुपम खेर की अपकमिंग फिल्म 'विजय 69' का मजा आप घर बैठकर ले सकते हैं। ये फिल्म ओटीटी प्‍लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आगामी 8 नवंबर 2024 को रिलीज होगी। फिलहाल फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जिसकी जमकर तारीफ हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+