जब Vidya Balan एकसाथ 3 लड़कों को करने लगी थीं पसंद, लेकिन शादी के बाद हुआ ऐसा, खोला रिलेशनशिप का राज
Vidya Balan: बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस विद्या बालन जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। अब वह जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म दो और दो प्यार लेकर आ रही हैं। एक्ट्रेस इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा में हैं और लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं।
विद्या बालन ने हाल ही में फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि एक वक्त पर उनका 3 शख्स पर दिल आ गया था। लेकिन प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी होने के बाद इन तीनों से बातचीत बंद कर दी।

विद्या बालन से जब पूछा गया कि क्या उनका एक समय पर कई लोगों पर क्रश रहा है। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि, "जब मैं फुल ग्रोन एडल्ट हो गई थी, तब मेरे साथ ऐसा हुआ था। मुझे तीन लोग एक साथ अच्छे लगे थे। पर मैंने उस बारे में कुछ किया नहीं। फिर मैं सिद्धार्थ से मिली और मैंने तीनों को बाहर छोड़ दिया।"
बता दें कि, विद्या बालन और प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर ने साल 2012 में शादी की थी। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने पहले बॉयफ्रेंड को लेकर राज खोले। उन्होंने कहा कि, 'प्यार के मामले में वह धोखा खा चुकी हैं। जिस लड़के को सबसे ज्यादा डेट किया था उसी ने चीट किया। जिसके बाद हमारा ब्रेकअप हो गया था और उसके बाद मेरीी लाइफ में सिद्धार्थ आए और हमने शादी कर ली।'
वहीं विद्या बालन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म दो और दो प्यार 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में विद्या के अलावा इलियाना डिक्रूज, प्रतीक गांधी और सेंधिल राममूर्ति भी लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म भूल भुलैया 3 में एक बार फिर मंजुलिका के रोल में नजर आएंगी। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अब तक ऐलान नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications