'मुन्नाभाई MBBS' और '3 इडियट्स' का बनेगा सीक्वल, प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा ने किया कंफर्म
राजकुमार हिरानी ने फिल्म 3 इडियट्स और मुन्नाभाई MBBS बनाई थी। लेकिन इसे प्रोड्यूस विधु विनोद चोपड़ा ने किया था। जिनकी पिछले साल 12th Fail आई थी। इसके बाद उन्होंने इसकी मेकिंग की डॉक्यूमेंट्री बनाई है। जिका नाम उन्होंने जीरो से स्टार्ट रखा है। इन दिनों वो इसी के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी दौरान उन्होंने 3 इडियट्स और मुन्नाभाई MBBS के सीक्वेल के बारे में बात की।
दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, मैं '2 इडियट्स' और 'मुन्ना भाई 3'दोनों की कहानी लिख रहा हूं। इनके साथ मैं बच्चों के लिए भी एक फिल्म बनाने की कोशिश कर कर रहा हूं। हालांकि इसपर अभी कुछ भी तय नहीं है। एक बहुत इंट्रेस्टिंग हॉरर फिल्म लिख रहा हूं, जो कॉमेडी से लैस होगी। एक या दो साल कहानियां लिखेंगे फिल्म बनाएंगे। ऐसे में जल्द ही '2 इडियट्स' और 'मुन्ना भाई 3' बनेगी।

मैं सीक्वल बनाता, मगर फिल्म अच्छी नहीं बनती
विधु ने बातचीत में आगे कहा, मैं 3 इडियट्स और मुन्नाभाई MBBS के सीक्वल बनाता, इससे मैं खूब पैसे कमा लेता। बड़ा घर और गाड़ी खरीद लेता। लेकिन वो फिल्में अच्छी नहीं होती और उनके बारे में मैं बात भी नहीं करता। मैं पैसे कमाने के लिए काम से समझौता नहीं कर सकता। अब देखना ये है कि विधु इन फिल्मों के सीक्वल कब बनाते हैं। दूसरी बात ये भी है कि क्या इन्हें राजकुमार हिरानी ही डायरेक्ट करेंगे या कोई और डायेरक्ट करेगा। हालांकि, लोग मुन्नाभाई और सर्किट की जोड़ी को देखने के लिए बेताब हैं।
विक्रांत मैसी बने स्टार
बात करें विधु विनोद की डॉक्यूमेंट्री जीरो से रीस्टार्ट की तो ये इस महीने की 13 तारीख को रिलीज हुई है। इसकी मेन फिल्म 12वीं फेल को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। इस फिल्म से विक्रांत मैसी भी रातों रात सुपरस्टार बन गए थे। क्रिटिक्स ने भी उनके काम की खूब तारीफ की थी।












Click it and Unblock the Notifications