VIDEO:'मुझे घर भेज दो'...खतरों के खिलाड़ी में निशांत का हुआ ऐसा हाल, जमीन पर लेट बिलख पड़े
मुंबई, 19 जुलाई: कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का सीजन 12 लगातार किसी ना किसी वजह सुर्खियों में बना हुआ है। शो में हर हफ्ते कंटेस्टेंट्स पर टॉर्चर बढ़ता ही जा रहा है। शो के टॉर्चर वीक में सेलेब्रिटिज की सांसे अटकी हुई हैं। अब शो का एक नया प्रोमो जारी हुआ है जिसमें दो कंट्स्टेंट्स को जंगली सुअरों के बीच छोड़ दिया गया है। इनमें एक कोरियोग्राफर निशांत भट्ट हैं। टास्क के दौरान निशांत भट्ट पर सुअर बुरी तरह से हमला कर देते हैं। इस दौरान प्रोमो में निशांत रोते हुए नजर आ रहे हैं।

निशांत को सुअरों ने काटा
हाल ही में मेकर्स ने शो का एक प्रोमो रिलीज किया था जो वायरल हो गया है। वीडियो में रोहित शेट्टी निशांत भट्ट और तुषार कालिया को सूअरों से जुड़े स्टंट के बारे में समझाते हुए दिख रहे हैं। इस टास्क में एक बाड़े में सूअरों भरे हुए हैं। दोनों कंटेस्टेंट्स को इन सूअरों के बीच से होकर गुजरना है और बाड़े में रखे टैग्स को लेकर उसे पार करके बाहर आना है। रोहित शेट्टी, तुषार और निशांत से पूछते हैं कि सुअर देखकर तुम लोगों को सांप क्यों सूंघ गया?

बच्चों की तरह रो पड़े निशांत
टास्क को देख कोरियोग्राफर निशांत भट्ट और तुषार कालिया दोनों घबरा जाते हैं। खतरनाक स्टंट करने के लिए दोनों बाड़े में घुस जाते हैं। बाड़े में सूअर घुसते ही निशांत भट्ट पर बुरी तरह हमला कर देता हैं। एक सूअर निशांत को काट भी लेता है। जिसके बाद वह बुरी तरह डर जाते हैं। बाड़े से बाहर आने के बाद निशांत बेहोश जमीन पर लेट जाते हैं और कहते हैं कि, मुझे घर भेज दो।

रोते हुए बोले-मुझे घर भेज दो
प्रोमो में निशांत भट्ट बुरी तरह चीख रहे होते हैं, और रोकर खुद को घर भेजने की गुजारिश करते हुए नजर आते हैं। अगले एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि, निशांत भट ये टास्क पूरा कर पाते हैं या फिर बीच में ही छोड़ देते हैं। बता दें कि वह इससे पहले भी एक टास्क के लिए क्विट कर चुके हैं। इस टास्क से आउट होने के कारण निशांत को एलिमिनेशन का सामना भी करना पड़ा है, लेकिन वह जाने से बच जाते हैं।

फैंस के सताने लगी चिंता
प्रोमो वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर निशांत के फैंस भी परेशान दिख रहे हैं। लोग कॉमेन्ट में निशांत को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'हे भगवान इन सुअरों ने निशांत भट्ट को काट लिया' दूसरे यूजर ने 'अरे यार ये बहुत ही ज्यादा गलत है।
टॉर्चर वीक में हुआ बुरा हाल
इस हफ्ते 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 12 का टॉर्चर वीक है, जहां रोहित शेट्टी सिर्फ कंटेस्टेंट को होटल से निकाल कर टेंट में बिना कम्बल ही नहीं सुला रहे हैं, बल्कि टास्क से पहले और टास्क के बाद भी लगातार उन पर अत्याचार कर रहे हैं। इस हफ्ते जहां स्टंट जीतकर तुषार कालिया, मोहित मलिक, जन्नत जुबैर, रुबीना और निशांत सुरक्षित हो चुके हैं और अत्याचारी टैंट से लग्जरी टैंट में पहुंच चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications