Video: पार्टी में प्रेंगनेंट सना खान के साथ पति मुफ्ती का व्‍यवहार देख फैंस ने किया ट्रोल, Sana ने दी ये सफाई

प्रेग्नेंट सना खान का हाथ पकड़कर मौलवी पति तेज चलते देख नाराज हुए फैंस, वीडियो वायरल होने पर सना खान ने अब सफाई दी है।

sana

बॉलीवुड और टीवी की ग्लैमरस दुनिया छोड़ मौलवी से निकाह रचाने वाली सना खान जल्‍द मां बनने वाली हैं। इस्‍लाम का हवाला देकर हमेशा के लिए एक्टिंग करियर को अलविदा कर चुकी सना खान की निकाह के बाद जिंदगी ही बदल गई। शादी के बाद मौलवी पति के साथ सना खान हमेशा बुर्के में नजर आती हैं। हाल ही में मु्ंबई में एक इफ्तार पार्टी में भी प्रेंगनेंट सना अपने पति के साथ ऐसे ही हिजाब और काले रंग के बुर्के में नजर आईं।

sana

इफ्तार पार्टी में सना के साथ किए व्‍यवहार पर लगाई फटकार

टीवी और फिल्‍म इंडस्‍ट्री छोड़कर मुफ्ती अनस से शादी करने वाली सना खान अपने पति संग मुंबई के ताज लैंड्स एंड में बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में पहुंची यहा मौजूद पैपराजी के कैमरे में ऐसा पल कैद हो गया जिसके कारण उनके पति मुफ्ती अनस सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए और लोगों ने सना खान के साथ इफ्तार पार्टी में किए व्‍यवहार के लिए मुफ्ती की जमकर क्‍लास लगानी शुरू कर दी। हालांकि सना खान ने पति के ट्रोल होने के पर अब सफाई भी दी है।

sanakhan

प्रेंग्नेट हालत में तेजी से घसीटता नजर आया मुफ्ती

पैपराजी के कैमरे में कैद ये पल थोड़ी ही देर में वायरल हो गया था जिसको देखकर लोगों को सना खान पर दया आ गई और लोग उनके पति की फटकार लगा दी। दरअसल, गर्भवती सना खान को बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में उनका पति को हाथ से खींचते हुए तेजी से आगे जाता हुआ नजर आ रहा है।

सना खान बोलती रही- मैं नहीं चल पांऊगी ...

इस वीडियो में सना खान गर्भवती होने और बुर्के में होने के कारण तेजी से चल नहीं पा रही है लेकिन उनका पति मुफ्ती उनका हाथ पकड़कर तेजी से पार्टी में आगे बढ़ते हुए नजर आ रहा है। जबकि सना खान वीडियो में ये कहते हुए भी सुनाई दे रही हैं कि इतना नहीं चल पाऊंगी मैं थक गई हूं।

गर्भवती पत्नी के साथ व्यव्‍हार करने पर मुफ्ती अनस हुआ ट्रोल

इसके बावजूद उनका पति उनका हाथ पकड़ कर तेजी से चलता हुआ नजर आ रहा है।अनस इवेंट के दौरान पैपराजी के सामने सना को तेजी से घसीटते नजर आए। सना का वीडियो देखकर लोग कमेंट कर रहे है एक ने लिखा वीडियो में बेचारी 'बेदम' दिखाई दे रही हैं। वहीं अनस को उनकी गर्भवती पत्नी के साथ ऐसा व्‍यवहार करने के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया।

फैंस हुए गुस्‍सा- जो गर्भवती पत्‍नी को....ऐसा रोज़ा रखने का क्‍या फायदा?

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा उसे इतनी तेजी से उसकी हालत में क्यों खींच रहा है। दूसरे ने लिखा माई गॉड। जब आप अपनी गर्भवती पत्नी का ठीक से ट्रीट नहीं कर सकते तो ऐसे रोज़ा का क्या फायदा? कल्पना कीजिए कि उसके साथ 4 दीवारी के अंदर कैसा व्यवहार किया जाता है। हालांकि सना ने अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फुटेज पर जवाब दिया है।

4

वायरल वीडियो पर सना खान ने दिया ये रिएक्शन

वीडियो के आने के सोशल मीडिया पर वायरल और पति के ट्रोल होने पर सना खान ने अपने फैंस को जवाब देते हुएअपने 'प्यारे भाइयों और बहनों' से अनुरोध किया कि वे उसकी भलाई के बारे में चिंतित न हों। काले रंग की पोशाक पहने सना ने प्रशंसकों को उनकी चिंता के लिए धन्यवाद दिया क्योंकि उन्होंने पपराज़ी वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह उन्हें भी अजीब लग रहा है।

VIDEO: फैशन डिजाइनर ने नौकरी छोड़ लगाया सड़क किनारे फूड स्टॉल, यंग गर्ल के बंगाली व्यंजन के दीवाने हुए लोग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+