VIDEO: फैशन डिजाइनर ने नौकरी छोड़ लगाया सड़क किनारे फूड स्टॉल, यंग गर्ल के बंगाली व्यंजन के दीवाने हुए लोग

Nandini Ganguly Success Story: कोलकाता में फैशन डिजाइनर नंदिनी गांगुली ने नौकरी छोड़कर परिवार की मदद करने के लिए सड़‍क किनारे फूड स्टॉल लगाया आज वो कोलकाता की जानी माना नाम बन चुकी हैं।

NANDINI

Nandini Ganguly Success Story: कहते हैं शौख को अगर प्रोफशन बना लिया जाए तो कामयाबी कदम चूमती है। ऐसी ही एक यंग खूबसूरत बंगाली गर्ल की कहानी फेसबुुक पर वायरल हो रही है। पिता का बिजनेस बंद होने के बाद इस लड़की ने अधिक पैसे कमाने के लिए सड़क किनारे फूड स्‍टॉल लगाना शुरू किया और आज की तारीख में कोलकाता में नंदिनी गांगुली के बंगाली फूड का हर कोई दीवाना हो चुका है।

NANDINI

फूड स्‍टॉट वाली गर्ल

कोलकाता की एक लड़की नंदिनी गांगुली जो स्‍ट्रीट फूड वेंडर्स है उसकी कहानी दिल को छू जाती हैं। उसके संघर्ष से उपलब्धि तक का सफर हर किसी के लिए प्रेरणादायी है। इंटरनेट पर फूड स्‍टॉट वाली कोलकाता की लड़की खूब सुर्खियां बटोरीं।

फैशन डिजाइनर कैसे बनीं स्‍ट्रीट फूड वेंडर

कोलकाता के फूडस्केप में आज नंदिनी का नाम फेमस है। सड़क किनारे फूड स्टॉल लगाकर ही उन्‍हें ये सफलता मिली। फैशन डिजाइन की पढ़ाई करने के बाद नौकरी कर रही थी लेकिन परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए नौकरी छोड़ दी और सड़क पर खड़े होकर खाने का स्‍टॉट लगाने का निर्णय किया।

पापा का बिजनेस बंद हुआ तो पारंपरिक बंगाली थालियों का लगाया स्‍टॉल

नंदिनी के पिता का रबर का कारोबार था, जो कोरोनावायरस के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान प्रभावित हुआ और उसे बंद करना पड़ा। कठिन समय के कारण नंदिनी को अपने माता-पिता को फूड स्टॉल चलाने में मदद करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी। फूड स्टॉल में पारंपरिक बंगाली थालियों को पकाने और परोस कर वो अब जमकर कमाई भी कर रही है।

नंदिनी का स्‍टाइल लोगों को आता है पसंद

फैशन डिजाइनर से फूड स्‍टॉल पर खड़े होकर खाना बेचने वाली नंदिनी आज भी अपने अच्‍छे ड्रेसिंग सेंस और साज ऋृंगार के कारण लोगों को ध्‍यान से देखने के लिए मजबूर कर देता है। नंदिनी बहुत ही प्‍यार और अपनेपन से खाना सर्व करती हैं। इसलिए अगर एक बार कोई इनके स्‍ट्रीट फूड स्‍टॉल पर बैठकर कर खाना खा ले वो बार-बार यहां का लज़ीज व्‍यंजन करने आता है।

वीडियो वायरल होने पर बनी सोशल मीडिया सनसनी

नंदिनी सबसे ज्‍यादा पॉपुलर फूड ब्लॉगर द्वारा उनके स्टॉल का वीडियो बनाने से हुई, जिसे सोशल मीडिया पर काफी हिट हो गई। इसकेबाद, वीडियो बनाने के लिए और अधिक व्लॉगर्स आए और इससे पहले कि वह यह समझती वो सोशल मीडिया सनसनी बन गई।

जानें खाने की थाली की क्‍या है कीमत

नंदिनी अपने स्‍टॉल पर परोसे जाने वाले विभिन्न व्यंजनों को धोने, छीलने, काटने और पकाने के लिए सुबह-सुबह अपने स्टॉल पर पहुंच जाती है। वह केवल ताजा भोजन बेचती हैं। इनके स्‍टॉट पर शाकाहारी थाली 30- से 40 रुपये और न नॉनवेज चिकन थाली 100 रुपये और मटन थाली 200 है और मछली थाली का दाम 70-80 रुपये है।

पारंपरिक बंगाली व्‍यंजन लोगों को बहुत पसंद आ रहे

नंदिनी के स्‍टॉल पर आलू चोखा, चावल, मूंग दाल, आलू फ्राई कद्दू आलू, वादी के साथ बैंगन सब्जी, भाजी, आलू भाजा, बैंगन भाजा, कढ़ी, माछेर झोल, चिकन करी, मटन करी और बहुत कुछ जैसे बंगाली व्यंजन शामिल हैं।

वीडियो वायरल होने पर लोग कर रहे तारीफ

फेसबुक पर वायरल हो रहे इस वीडियो को 8 मीलियम से अधिक बार ये उनका वीडियो देखा जा चुका है जिस पर लोग कमेंट कर एप्रीसिएट कर रहे हैं। एक ने लिखा महिला सशक्तिकरण... गुड लक मैडम। एक ने लिखा कोलकाता का स्वाद। प्रसिद्ध स्ट्रीट लंच डिनर और नाश्ता। वहीं एक और यूजर ने लिखा बहुत मेहनती महिला, इसे जारी रखो, भगवान तुम्हारा भला करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+