Dhoom 4: रणबीर कपूर की 'धूम 4' में हुई विकी कौशल की एंट्री, आदित्य चोपड़ा ने ऑफर किया अहम रोल!
Dhoom 4: यशराज फिल्म्स की फेमस फ्रैंचाइज धूम को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। खबरें हैं कि धूम 4 में रणबीर कपूर अहम रोल निभाएंगे। Animal के बाद से Ranbir Kapoor को हर डायरेक्टर अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहता है। ऐसे में धूम 4 में उनके विलन बनने की भी खबरें हैं। दरअसल, आदित्य चोपड़ा अब अपनी धूम फ्रैंचाइज़ को फिर से रीवाइव करना चाहते हैं। इसकी दूसरी वजह ये भी है कि पिछले कुछ समय से यशराज फिल्म्स में अधिकतर स्पाई फिल्में ही बन रही थीं। अब वो अपने दर्शकों को थोड़ा अलग जॉनर की फिल्में दिखना चाहते हैं। ऐसे में धूम फ्रैंचाइज़ से अच्छा कुछ नहीं है।
पिछले दिनों इंडिया टुडे ने खबर छापी कि धूम 4 के लिए रणबीर कपूर का नया लुक होगा। इस फिल्म की शूटिंग के पहले वो अपने दो प्रोजेक्ट्स (रामायण और लव एंड वॉर) खत्म करेंगे। मेकर्स अप्रैल 2026 में धूम 4 पर काम करने शुरू करेंगे। फिल्म की प्रोडक्शन टीम दो फीमेल लीड की खोज में हैं। मेकर्स की कोशिश है कि धूम 4 में साउथ की एक्ट्रेस को हिरोइन रखा जाए। अब इस फिल्म में एक नया अपडेट सामने आ रहा है।

पीपिइंगमून की रिपोर्ट की माने तो इसमें अब विकी कौशल की भी एंट्री होगी। खबर में लिखा, आदित्य चोपड़ा से विकी की मीटिंग्स हो रही हैं। उनकी स्पाई यूनिवर्स में भी होने की चर्चा हैं। वहीं, धूम 4 को लेकर भी बात हो चल रही है। आदित्य विकी को इसमें पुलिस वाले किरदार के लिए डायरेक्टर को सजेस्ट कर रहे हैं। इस रोल धूम फ्रैंचाइज में अभिषेक बच्चन ने निभाया था।
जो धूम सीरीज में हर एक विलन को पकड़ने की कोशिश करता है। लेकिन विकी के पास अप्रैल 2026 तक कोई डेट नहीं है। ऐसे में वो और आदित्य डेट्स को लेकर आपस में बातचीत कर रहे हैं। ख़ैर अब देखना हो कि विकी इस फिल्म में ऑनबोर्ड होते हैं या फिर यशराज अभिषेक पर ही कोई दाव खेलेगा। हालांकि ये तो वक्त ही बताएगा। धूम 4 से जुड़े अपडेट के लिए आप पढ़ते रहिए oneindia hindi हम आपको हर छोटे से लेकर बड़ा अपडेट देते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications