कैटरीना और फैमिली के साथ नाइट आउट डिनर के बाद विक्की कौशल ने जिम में बहाया पसीना, पोस्ट की जिम सेल्फी

मुंबई, मार्च 20। हाल ही में शादी के बंधन में बंधने वाले कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों फैमिली के साथ टाइम बिता रहे हैं। इस कपल को बीती अपनी फैमिली के साथ नाइट आउट डिनर करते हुए स्पॉट किया गया। नाइट आउट डिनर के बाद विक्की कौशल ने अगले ही दिन जिम में जाकर खूब पसीना बहाया। विक्की ने सोशल मीडिया पर संडे अपडेट में एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वो शर्टलैस हैं और जिम में मेहनत कर रहे हैं।

जिम में मेहनत करने पहुंचे विक्की

जिम में मेहनत करने पहुंचे विक्की

विक्की कौशल की जिम सेल्फी में उनका आधा चेहरा दिख रहा है। विक्की ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पसीना बहाओ'। विक्की के इस कैप्शन से पता चलता है कि वो नाइट आउट डिनर के अगले दिन जिम में एक्सरसाइज करने पहुंचे। पोस्ट में तेगी पन्नू और मन्नी संधू के फुली लोडेड गाने का एक हिस्सा भी शामिल है।

नाइट आउट डिनर पर स्पॉट हुए विक्की और कैट

नाइट आउट डिनर पर स्पॉट हुए विक्की और कैट

आपको बता दें कि शादी के बाद पहली होली सेलिब्रेट करने के बाद विक्की कौशल और उनका परिवार नाइट आउट पर निकला। कैटरीना भी विक्की के साथ थी। होटल से बाहर आते हुए विक्की और उनके परिवार ने मीडिया को खूब फोटोज के पोज दिए। विक्की और कैट के नाइट आउट के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन क्लिप्स में विक्की और कैटरीना हाथ में हाथ डाले चलते नजर आ रहे थे। इन वीडियोज में कैटरीना की सास वीना कौशल भी नजर आ रही हैं, जो कैटरीना की मदद करती दिख रही हैं। ढेर सारी वीडियोज को विक्की ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।

शादी के बाद से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है ये जोड़ा

शादी के बाद से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है ये जोड़ा

आपको बता दें कि शादी के बाद से विक्की और कैटरीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगे हैं। आए दिन दोनों की साथ में सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक तस्वीरें सामने आती रहती हैं। हाल ही में ये जोड़ा धर्मा प्रोडक्शंस की सीईओ अपूर्व मेहता की बर्थडे पार्टी में भी नजर आया था। पार्टी की तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर डाली थी। इसके अलावा इस कपल के होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आ गई थीं।

ये भी पढ़ें: Lock Upp: 'पूनम पांडे में सिड्यूस करने की कला, हमको दें कोचिंग', कंगना ने की तारीफ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+