Lock Upp: 'पूनम पांडे में सिड्यूस करने की कला, हमको दें कोचिंग', कंगना ने की तारीफ
नई दिल्ली, 20 मार्च: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का शो लॉकअप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तहलका मचा रहा है। 19 दिनों के अंदर ही ये शो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में से एक बन गया है। हालांकि इसके सारे कंटेस्टेंट किसी ना किसी विवाद के लिए जाने जाते हैं। अब पूनम पांडे ने शो में अपना जलवा बिखेरा है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

सिड्यूस करने का मिला था टास्क
हाल ही के एक एपिसोड में पूनम पांडे को सिड्यूस करने का टास्क मिला। पूनम अपनी कातिल अदाओं के लिए पहले से ही काफी फेमस हैं। शो में जब पूनम को सिड्यूस वाले टास्क को कंगना ने देखा तो वो उनसे काफी ज्यादा इंप्रेस हुईं, जिस वजह से उन्होंने उनकी इस कला की जमकर तारीफ की।

स्कूल खोलने की दी सलाह
कंगना ने कहा कि आपका जो एक्ट था, जो रोल प्ले किया, वो सच में बहुत हॉट था। वो पूनम के शब्दों से सहमत हैं कि सिड्यूस करना एक कला है, जिसे प्राचीन काल में महिलाओं को भी सिखाया जाता था। ये सुनकर पूनम शरमा गईं। इसके बाद कंगना ने कहा कि पूनम को एक स्कूल खोल लेना चाहिए, जिसमें वो लोगों को सिड्यूस करना सिखाएं। इसके अलावा उनको भी वो ट्रेनिंग दें।

क्या पूनम लड़कों का कर रहीं इस्तेमाल?
वहीं एपिसोड में कंगना ने सभी कंटेस्टेंट से पूछा कि क्या पूनम आगे बढ़ने के लिए लॉकअप गेम में पुरुषों का इस्तेमाल कर रही हैं। इस बात से जहां कुछ कंटेस्टेंट ने असहमति जताई, तो वहीं कुछ ने हामी भर दी। हालांकि कंगना ने ये माना कि पूनम इस खेल में पुरुषों पर भारी पड़ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications