समंदर किनारे दिखा कैटरीना-विक्की का ऐसा रोमांस, प्यार में डूबते नजर आए दोनों

विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ का शादी के बाद पहला बर्थडे मालदीव में सेलिब्रेट किया। इस बीच एक्टर ने कैटरीना के साथ सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की।

मुंबई, 18 जुलाई: बॉलीवुड के स्टार कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों मालदीव पहुंचे हैं। जहां एक्टर कैटरीना का जन्मदिन मना रहे हैं। हालांकि एक्ट्रेस का जन्मदिन 16 जुलाई को था। लेकिन विक्की कौशल ने कैटरीना के जन्मदिन को स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जिसकी झलक उनकी तस्वीर में देखने को मिली। जी हां विक्की कौशल ने कैटरीना के साथ सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है।

विक्की कौशल ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर

विक्की कौशल ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का 16 जुलाई को 39वां जन्मदिन था। अब अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए एक्ट्रेस पति विक्की कौशल और अपने दोस्तों के साथ मालदीव पहुंची। अब एक्ट्रेस ने ये बर्थडे किस तरह से एन्जॉय किया इसका अंदाजा उनकी तस्वीरों से ही लगाया जा सकता है। एक के बाद एक एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम में तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इस बीच अब विक्की कौशल ने अपनी पत्नी कैटरीना के साथ सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है।

एक दूजे के प्यार में डूबे विक्की-कैटरीना

कैटरीना कैफ की शादी के बाद उनका ये पहला जन्मदिन था। ऐसे में फैंस को उनके जन्मदिन पर पति विक्की कौशल के साथ तस्वीर देखने को मिले तो ऐसा हो नहीं सकता है। कैटरीना के बर्थडे के स्पेशल मौके पर अब तक दोनों की दोस्तों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। फैंस को इंतजार था कि ये दोनों भी अपनी साथ में तस्वीर शेयर करें। अब फैंस का ये इंतजार खत्म हुआ और विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम में कैटरीना के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर फैंस का दिन बना दिया।

विक्की को निहारती रहीं कैटरीना

विक्की को निहारती रहीं कैटरीना

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ इस तस्वीर में समुद्र किनारे एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों के बीच कितनी अच्छी बॉन्डिंग है ये साफ नजर आ रही है। फोटो शेयर कर विक्की ने सिर्फ इन्फीनिटी साइन कैप्शन में दिया। इस फोटो में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल समुद्र किनारे एक बेड पर बैठे व्हाइट कपड़ों में स्टनिंग दिखाई दे रहे हैं। खैर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

बॉलीवुड सेलेब्स ने किया कमेंट

बॉलीवुड सेलेब्स ने किया कमेंट

फैंस इन दोनों का ये रोमांटिक अंदाज काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही दोनों की इस तस्वीर पर बॉलीवुड सेलेब्स भी कमेंट कर दोनों की तारीफ कर रहे हैं। फराह खान ने कमेंट कर दोनों को आशीर्वाद दिया। तो वहीं नेहा धूपिया ने दिल का इमोजी लगाया। बता दें कि, शादी के बाद कैटरीना कैफ का ये पहला बर्थडे था। ऐसे में विक्की कौशल उनके जन्मदिन को स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

कैटरीना-विक्की का वर्कफ्रंट

कैटरीना-विक्की का वर्कफ्रंट

वहीं दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो, कैटरीना कैफ जल्द ही फिल्म फोन भूत में नजर आने वाली हैं। जिसका पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ था। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा वह सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगी। जो कि, अगले साल 2023 में रिलीज होगी। वहीं विक्की कौशल की बात करें तो, मेघना गुलज़ार की बायोपिक 'सैम बहादुर' की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास और भी कईं प्रोजेक्ट्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+