शादी के बाद अकेले शूटिंग पर लौटे विक्‍की कौशल, यूजर ने पूछा ''और भैया हलवा कैसा था?

शादी के बाद अकेले शूटिंग पर लौटे विक्‍की कौशल, यूजर ने पूछा ''और भैया हलवा कैसा था?

मुंबई, 18 दिसंबर। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर को राजस्थान में शाही शादी की। इसके बाद हनीमून मना कर पिछले दिनों मुंबई अपने घर वापस लौट चुके हैं और अब विक्‍की कौशल अपनी शूटिंग लोकेशन पर पहुंच कर वे काम पर वापस आ गए हैं। विक्‍की कौशल ने शनिवार को अपनी फ्लाइट में अकेले की फोटो शेयर की जिसमें विक्‍की को अकेला देखकर यूजर्स उन्‍हें ट्रोल कर रहे हैं और उनकी नई नवेली दुल्‍हनियां कैटरीना कैफ को लेकर सवाल पूछते हुए मजे ले रहे हैं।

विक्‍की कौशल ने अपनी अकेले की फोटो इंस्‍टाग्राम पर शेयर की

विक्‍की कौशल ने अपनी अकेले की फोटो इंस्‍टाग्राम पर शेयर की

एक्‍टर विक्‍की कौशल ने अपनी अकेले की फोटो इंस्‍टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो में वो कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। ब्‍लैक हुडी के और ब्लैक कैप और ब्लैक चश्‍मा बपने नजर आ रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए विक्‍की कौशल ने लिखा पहले कॉफी, फिर शूटिंग (First ☕️ then 🎬)! इस फोटो में विक्‍की को अकेले देखते ही यूजर्स कैटरीना को लेकर सवाल कर उन्‍हें ट्रोल कर रहे है

यूजर्स पूछ रहे भाई भाभी नहीं दिख रही है,

यूजर्स पूछ रहे भाई भाभी नहीं दिख रही है,

नई नवेली दुल्‍हन कैटरीना को घर पर छोड़कर अकेले विक्‍की कौशल का काम पर जाना कई फैंस को खल रहा है। एक यूजर ने लिखा भाई नई-नई शादी हुई है इन्‍जवाय करो, कहां काम पर निकल लिए और आपकी तो बीवी भी कैटरीना है थोड़ा रिलैक्‍स करो। वहीं एक ने पूछा भौजाई कटरीना कहां हैं? एक अन्य यूजर ने पूछा - भाई भाभी नहीं दिख रही है, वहीं एक ने मजाक में पूछा भैया हलवा कैसा? वहीं एक ने पूछा खा लिया ? वहीं एक ने पूछा भाई भाभी नहीं दिख रही है। भाभी कटरीना किधर हैं? कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं जो कह रहे है अच्‍छा है काम करो कटरीना से अब काम नहीं करवाना।

भैया हलवा कैसा लगा ?

भैया हलवा कैसा लगा ?

वहीं एक ने मजाक में पूछा भैया हलवा कैसा लगा ? वहीं एक ने पूछा खा लिया हलवा ? वहीं एक ने पूछा भाई भाभी नहीं दिख रही है। भाभी कटरीना किधर हैं? कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं जो कह रहे है अच्‍छा है काम करो कटरीना से अब काम नहीं करवाना।

कैटरीना ने पहली रसोई' में बनाया था हलवा

कैटरीना ने पहली रसोई' में बनाया था हलवा

गौरतलब है कि कटरीना कैफ ने शुक्रवार को शादी के बाद ससुराल में अपनी पहली रसोई में हलवा बनाया था। जिसकी फोटो कैटरीना ने अपने इंस्‍टा पर शेयर किया था। जिस पर विक्‍की कौशल ने जमकर तारीफ की थी और इतना टेस्‍ट हलवा पहले नहीं खाया। वहीं अब व‍िक्‍की के अकेले काम पर जाते ही यूजर्स ने उनकी खिंचाई करनी शुरू कर दी है।

कटरीना जल्‍द अपने एक्‍स ब्वॉयफ्रेंड के साथ शुरू करेंगी शूटिंग

कटरीना जल्‍द अपने एक्‍स ब्वॉयफ्रेंड के साथ शुरू करेंगी शूटिंग

वहीं कटरीना की बात की जाए वो जल्‍द ही दिल्‍ली टाइगर 3 की शूटिंग के लिए रवाना होने वाली हैं। कैटरीना जल्द ही अपने एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान के साथ टाइगर 3 की शूटिंग के लिए दिल्ली जाएंगी। अभिनेता एक महत्वपूर्ण शूटिंग शेड्यूल के लिए जनवरी के मध्य में दिल्ली में होंगे, जहां वो दोनों साथ शूटिंग करते नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+