Vicky Kaushal Net Worth: विक्की कौशल ने दस साल में बनाई करोड़ों की संपत्ति, छावा में अक्षय से ज्यादा मिले पैसे
Vicky Kaushal Net Worth: विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म 'छावा' से दुनियाभर में छाए हुए हैं। ये उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। भले ही फिल्म को रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं, लेकिन सिनेमाघरों में अभी भी इस फिल्म का क्रेज बना हुआ है। बॉक्स ऑफिस पर 'छावा' ने अभी तक 398 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
'छावा' के लिए विक्की कौशल को 10 करोड़ रुपए मिले हैं। उन्हें इस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस मिली है। इस रिपोर्ट में पढ़िए उनकी नेटवर्थ। फिल्मों के अलावा विक्की कहां से पैसे कमाते हैं, हम ये भी बताएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो विक्की कौशल की कुल नेटवर्थ 41 करोड़ रुपए है। फिल्मों के अलावा उनकी कमाई सोशल मीडिया और ब्रांड प्रमोशन से होती है। उनके पास कई बड़े ब्रांड्स हैं, जिन्हें वो एंडोर्स करते हैं। एक ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए विक्की 2-3 करोड़ रुपए की फीस चार्ज करते हैं। वहीं, एक फिल्म के लिए वो 10-12 करोड़ रुपए की फीस चार्ज करते हैं। खबरें हैं कि विक्की ने अपना पैसा प्रॉपर्टी में भी निवेश किया है। हालांकि इसकी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
इन सबके अलावा विक्की को कार और बाइक का भी शौक है। उनके कलेक्शन में कई बड़े ब्रांड की महंगी कारें शामिल हैं। मर्सिडीज-बेंज जीएलई (mercedes benz gle), रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी एलडब्ल्यूबी (Range Rover Autobiography) और बीएमडब्ल्यू जीटी (bmw gt) जैसी कारें हैं। वहीं, उनके पास रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 (royal enfield continental gt 650) बाइक है।
बात करें विक्की के वर्कफ्रंट की तो वो संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट और रणवीर कपूर भी दिखाई देंगे। ये फिल्म साल 2025 क्रिसमस पर रिलीज होगी। ये पहली बार है जब संजय और विक्की साथ काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications