विक्की कौशल ने शादी की दूसरी सालगिरह पर खोल दी कैटरीना कैफ की पोल, दिखाया फ्लाइट में क्या कर रही थीं पत्नी

Vicky Kaushal-Katrina Kaif Wedding Anniversary: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने अपनी लेडी लव कैटरीना कैफ के साथ 9 दिसंबर 2021 को शादी की थी। ऐसे में ये कपल आज अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहा है। इस खास दिन पर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को आम लोगों से लेकर सेलेब्स दोस्त तक सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में विक्की कौशल ने अपनी पत्नी कैटरीना को शादी की दूसरी सालगिरह पर शुभकामनाएं दी हैं और उन पर प्यार बरसाते हुए एक प्यारा सा पोस्ट भी शेयर किया है।

विक्की कौशल-कैटरीना कैफ की शादी की सालगिरह
आज यानी 9 दिसंबर 2023 (शनिवार) दोपहर को विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कैटरीना कैफ का एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में विक्की कौशल फ्लाइट में कैटरीना के बगल में बैठे नजर आ रहे हैं और एक्ट्रेस उनके सामने स्क्रीन पर फिल्म देखते हुए अपने एक्शन मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि विक्की कौशल अपनी पत्नी की इन क्यूट हरकतों से काफी इंप्रेस हैं और उन्होंने इसे रिकॉर्ड कर लिया है।

katrina kaif

विक्की कौशल ने दिखाई कैटरीना की क्यूट हरकतें
इस प्यारे से वीडियो को शेयर करते हुए विक्की कौशल ने अपनी पत्नी कैटरीना कैफ को शुभकामनाएं दीं और लिखा है- फ्लाइट में और जीवन में मनोरंजन! लव यू ब्यूटीफुल... इसे ऐसे ही करते रहें। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की इस पोस्ट पर लोग काफी प्यार बरसा रहे हैं। लोग इस पोस्ट पर काफी कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये कैटरीना की टाइगर फिल्मों की तैयारी है। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- ये कितना प्यारा है। हाहा! वह ड्रामा कर सकती हैं।

विक्की कौशल-कटरीना कैफ की शादी
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने शादी से पहले तक अपने रिलेशनशिप को लोगों से छुपाकर रखा था। इस कपल ने 9 दिसंबर 2021 में राजस्थान के जैसलमेर में शाही तरीके से शादी की थी। वहीं 'कॉफी विद करण 8' में विक्की कौशल ने खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी शादी से ठीक एक दिन पहले ही कैटरीना कैफ को प्रपोज किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+