'कभी कभी जिंदगी का मतलब...', शादी से ठीक पहले विक्की की एक्स गर्लफ्रेंड हरलीन ने लिखी पोस्ट
विक्की कौशल की एक्स गर्लफ्रेंड ने उनकी शादी से ठीक पहले एक पोस्ट लिखी है।
मुंबई, 6 दिसंबर: बॉलीवुड में साल 2021 की सबसे बड़ी शादियों में से एक, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी का काउंटडाउन शुरू हो गया है। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में थे और आखिरकार वो घड़ी आ गई है, जब दोनों एक दूसरे के साथ 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि विक्की और कैटरीना पहले ही मुंबई में कोर्ट मैरिज कर चुके हैं। इस बीच विक्की कौशल की शादी से ठीक पहले उनकी एक्स गर्लफ्रेंड हरलीन सेठी ने एक ऐसी पोस्ट लिखी है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

'टोस्ट को सीधे खा लेना ही बेहतर होता है'
आपको बता दें कि कैटरीना कैफ का नाम जहां पहले सलमान खान और रणबीर कपूर के साथ जुड़ चुका है, वहीं विक्की कौशल भी एक्ट्रेस हरलीन सेठी के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। हरलीन सेठी ने रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बिना विक्की कौशल का जिक्र किए लिखा, 'कभी-कभी जिंदगी का मतलब तलाशना, टोस्ट का मतलब तलाशने जैसा हो जाता है। इसलिए, कभी कभी टोस्ट को सीधे खा लेना ही बेहतर होता है।' हरलीन की इस पोस्ट को विक्की कौशल से जोड़कर देखा जा रहा है।

काफी समय तक साथ रहे विक्की और हरलीन
गौरतलब है कि विक्की कौशल और हरलीन सेठी ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया था और कई मौकों पर दोनों को साथ भी देखा गया। ब्लॉकबस्टर फिल्म 'उरी' के प्रमोशन के दौरान भी हरलीन सेठी विक्की के साथ नजर आईं। यही नहीं, विक्की कौशल ने करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' और नेहा धूपिया के शो 'नो फिल्टर नेहा' में भी हरलीन के साथ अपनी रिलेशनशिप को कन्फर्म किया था।

'विक्की कौशल का बर्ताव बदल गया है'
हालांकि, 2019 में रिलीज हुई फिल्म उरी के बाद से ही दोनों अलग हो गए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरलीन सेठी ने कहा कि अपनी फिल्म के सफल होने के बाद विक्की कौशल का बर्ताव उनके प्रति बदल गया है। अपने ब्रेकअप को लेकर हालांकि विक्की कौशल और हरलीन सेठी ने मीडिया में चुप्पी साधे रखी, लेकिन दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। हाल ही में रिपोर्ट आई थी कि जहां कैटरीना ने अपनी शादी में सलमान खान को निमंत्रण नहीं भेजा है, वहीं विक्की कौशल ने भी हरलीन सेठी को ना बुलाने का फैसला लिया है।

शेरा की टीम संभाल रही सिक्योरिटी?
आपको बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना की शादी में हालांकि सलमान खान को नहीं बुलाया गया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी में सिक्योरिटी का जिम्मा सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की टीम संभाल रही है। दरअसल, बताया जा रहा है कि विक्की कौशल और कैटरीना अपनी शादी में भीड़ और सुरक्षा के इंतजाम को लेकर काफी सीरियस हैं और इसीलिए किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

मेहमानों के लिए तय की एसओपी
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, विक्की और कौशल ने शादी में आने वाले मेहमानों के लिए एक एसओपी भी तय की है। इस एसओपी के मुताबिक, शादी में फोटो लेने के लिए भी मना किया गया। इसके अलावा शादी में कोविड को लेकर भी नियम तय किए गए हैं। आपको बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना की शादी 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधौपुर में स्थित सिक्स सेंस रिजॉर्ट में होने जा रही है।
ये भी पढ़ें- Vicky Katrina Wedding : कैफ-कौशल के 7 फेरों से पहले जानिए राजस्थान में ही क्यों होती हैं शाही शादियां?











Click it and Unblock the Notifications