स्टेज पर गिरते-गिरते बचे Vicky Kaushal, इस एक्ट्रेस ने मारा जोर का धक्का, वायरल हो रहा वीडियो
आईफा अवॉर्ड्स 2023 में बॉलीवुड के तमाम सितारों ने स्टेज पर जमकर डांस किया। इसी बीच अब एक्टर विक्की कौशल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह स्टेज पर गिरते-गिरते बचे।

Vicky Kaushal Dance: हर साल की तरह इस साल भी आईफा अवॉर्ड्स 2023 में बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की। इस बार ये अवॉर्ड फंक्शन अबू धाबी के यास आइलैंड में हुआ। अब बॉलीवुड सितारों ने अवॉर्ड फंक्शन में अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से महफिल सजा दी। सोशल मीडिया पर लगातार इसकी तमाम वीडियो और फोटोज वायरल हो रही हैं।
स्टेज पर गिरत-गिरते बचे विक्की कौशल
आईफा अवॉर्ड्स को विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन ने इस बार होस्ट किया। इस बीर विक्की कौशल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो में विक्की कौशल पत्नी कैटरीना कैफ के गाने शीला की जवानी में स्टेज थिरकते हुए दिखे।
राखी सावंत ने दिया धक्का
वीडियो में सारा अली खान और विक्की कौशल एकसाथ स्टेज पर परफॉरमेंस देते नज़र आ रहे हैं। इस बीच राखी सावंत भी उन्हें ज्वाइन कर लेती हैं। ऐसे में राखी काफी ज्यादा एक्साइटेड हो जाती हैं और वह स्टेज पर ही विक्की कौशल को जोर से धक्का देती हैं। तभी एक्टर स्टेज से बाल-बाल गिरने से बचते हैं। इस दौरान सारा रेड कलर के लहंगे में नजर आ रही है तो वहीं राखी भी हॉट रेड कलर की ड्रेस में दिखाई दे रही है।
Rakhi just knocked Vicky over while dancing to sheila ki jawani 😭🙏🏻 pic.twitter.com/Upe806OAc0
— celina ❦ (@bollyvfx1) May 27, 2023
विक्की कौशल ने शीला की जवानी पर लगाए ठुमके
इसके अलावा विक्की कौशल का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह कैटरीना कैफ के गाने शीला की जवानी पर अकेले ठुमके लगाते हुए नजर आए। इस दौरान स्टेज पर मौनी रॉय, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, चक्की पांडे और वरुण धवन मौजूद होते हैं। बता दें कि इस बार कैटरीना कैफ ने अवॉर्ड फंक्शन में हिस्सा नहीं लिया जिसकी असल वजह अभी तक सामने नहीं आई।
विक्की कौशल का वर्कफ्रंट
विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्टर जल्द ही फिल्म जरा हटके जरा बचके में नजर आने वाले हैं। जिसमें वह पहली बार सारा अली खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। यह फिल्म 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications