Chhaava: औरंगजेब कब्र विवाद के बीच, संसद में होगी छावा की स्क्रीनिंग, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद
PM Modi To Watch Chhaava: विक्की कौशल की हिस्टोरिकल-ड्रामा फिल्म 'छावा' को दर्शकों का जबरस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए फिल्म को करीब 40 दिन हो गए हैं। इसके बाद भी फिल्म की कमाई में उछाल बनी हुई है। फिल्म ने अभी तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 578.6 करोड़ की कमाई की है।
छावा जब रिलजी हुई थी तो इसकी तारीफ पीएम मोदी ने भी की थी। अब वो इस फिल्म को देखने जा रहे हैं। दरअसल, पीएम मोदी के लिए छावा की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की जा रही है। ये स्क्रीनिंग संसद की तरफ से आयोजित की जा रही है।

27 मार्च को संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग के बालयोगी ऑडिटोरियम में इस फिल्म को दिखाया जाएगा। जहां पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कई मंत्री-सासंद भी मौजूद रहेंगे। खबरें हैं कि इस स्पेशल स्क्रीनिंग में 'छावा' यानी संभाजी का रोल करने वाले विक्की कौशल, डायरेक्टर लक्ष्मण उत्तेकर और प्रोड्यूसर दिनेश विजन भी मौजूद रहेंगे। बता दें पीएम मोदी 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन शामिल हुए थे। यहां उन्होंने कहा, ये मुंबई और महाराष्ट्र है, जिसने मराठी सिनेमा के साथ हिंदी सिनेमा को भी खूब आगे बढ़ाया है। इन दिनो तो छावा की भी धूम मची हुई है। संभाजी महाराज के शौर्य से परिचय शिवाजी सावंत के उपान्यास ने ही करवाया है। बता दें, विक्की कौशल की ये फिल्म इसी उपन्यास पर आधारित है।
पीएम मोदी से अपनी फिल्म की तारीफ सुनते ही विक्की कौशल झूम उठे थे। उन्होंने उनका आभार भी व्यक्त किया था। इंस्टाग्राम में पर उन्होंने पीएम का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, शब्दों से परे सम्मान। आपका बहुत बहुत आभार पीएम नरेंद्र मोदी जी। विक्की की फिल्म को खूब सराहा जा रहा है। छावा का अभी भी बज बना हुआ है। इस फिल्म ने मेरे हसबैंड की बीवी की भी कमाई पर असर डाल दिया है। हालांकि भी देखना ये है कि फिल्म 300 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर पाती है या नहीं। भले ही फिल्म का कलेक्शन 250 करोड़ रुपए के पास पहुंच गई है। लेकिन अब इस फिल्म की कमाई भी फीकी पड़ती नजर आ रही है। हालांकि ट्रेड पंडितों का मानना है कि जल्द ही ये फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। फिल्म में रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा और विनीत सिंह भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications