विक्की कौशल की 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ कमाए, ओटीटी पर आते ही हो गई किरकिरी

Vicky Kaushal Film Chhaava On Netflix: विक्की कौशल की फिल्म छावा रिलीज हुई, सिनेमाघरों में इसने धूम मचाई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये (भारत में) की कमाई की है। हिंदी वर्जन में 584.7 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, वर्ल्ड वाइड इसने 806 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था।

ओटीटी पर आते ही इस फिल्म दर्शकों से खूब आलोचना मिल रही है। कुछ विक्की कौशल की एक्टिंग की बुराई कर रहे हैं, तो कुछ फिल्म के एग्जीक्यूशन पर सवाल उठा रहे हैं। क्या है ये पूरी बहस, इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।

Vicky Kaushal Film Chhaava On Netflix

सोशल मीडिया X (पहले ट्वीटर) पर एक पोस्ट शेयर किया। उसमें लिखा मेरा एक सवाल है कि विक्की कौशल इतना चिल्ला क्यों रहे हैं? गुस्से का सीन हो या फाइट का उनका चेहरा बहुत हिल रहा है? अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस खूब अच्छी है। एक दूसरे यूजर ने लिखा, नेटफ्लिक्स पर छावा फिर से देखी। लेकिन भयंकर निराशा हुई। सोचा था कि ओटीटी पर फिल्म का अनकट वर्जन रिलीज होगा। लेकिन यहां पर एक गाने को को ही हटा दिया गया है। आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता का सीन ही हटा दिया है, जबकि वो बहुत जरूरी था।

इसके अलावा कुछ यूजर्स इसे प्रोपगैंडा फिल्म भी बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर बहस छिड़ी हुई है। भले ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया हो, लेकिन इसे क्रिटिक्स से भी बहुत अच्छे रिव्यू नहीं मिले थे। औरंगजेब बने अक्षय खन्ना की खूब तारीफ हुई थी। फिल्म में विक्की कौशल, अक्षय खन्ना, रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता और विनीत कुमार सिंह अहम रोल में थे। इसके अलावा बात करें विक्की कौशल के वर्क फ्रंट की तो, वो लव एंड वॉर में नजर आने वाले हैं। इसे संजय लीला भंसाली डायेरक्ट कर रहे हैं। इसमे उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+