विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के बीच इस बात पर हुई थी तीखी नोकझोंक

नई दिल्‍ली, 19 नवंबर। बॉलीवुड के लव बर्ड्स विक्की कौशल और कैटरीना कैफ जल्‍द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं! पिछले कुछ हफ्तों से उनकी शादी और रोका को लेकर काफी बातें चल रही हैं। हालांकि अधिकारिक रूप से दोनों की ओर से अभी शादी के बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सभी अफवाहों के बीच विक्की और कैटरीना के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी?

vikki

दोनों के बीच गरमागरम नोकझोंक हुई थी
बता दें कुछ महीने पहले विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के एक सीक्रेट रोका समारोह के बारे में बताया गया था। हालाँकि रिपोर्ट पूरी तरह से झूठी निकली लेकिन कहा जाता है कि अफवाहों के कारण दोनों के बीच गरमागरम नोकझोंक हुई थी। अब विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के एक करीबी सूत्र ने बॉलीवुडलाइफ ने खुलासा किया कि दोनों कलाकार अपनी सगाई समारोह की अफवाहों से बहुत परेशान थे और बार-बार उनका ध्‍यान उन्‍हीं बातों पर जा रहा था।
इस बात को लेकर असमंजस में थे दोनों
सूत्र ने यह भी कहा कि कैटरीना और विक्की इस बात को लेकर असमंजस में थे कि ये न्‍यूज मीडिया तक कैसे पहुंच गई। चर्चा इस बात को लेकर थी कि खबर फैलाने के लिए किसकी टीम जवाबदेह है, क्योंकि दोनों की इच्छा थी कि उनकी फिल्में प्राथमिकता हों न कि उनकी पर्सनल जिंदगी ।

हर्षवर्धन ने दिया था ये बयान
बता दें इस अफवाह के समय अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने भी एक साक्षात्कार के दौरान अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। जब हर्षवर्धन से इस बॉलीवुड अफवाह के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि विक्की और कैटरीना एक साथ हैं और उन्होंने कहा था कि वे अपने रिश्ते को लेकर काफी ओपेन हैं!

जानें कब दोनों में बढ़ी थी नजदीकियां
हालांकि हर जोड़े और उनके रिश्ते के अपने उतार-चढ़ाव आते हैं ऐसे ही इन दोनों के रिश्‍तें में भी आए लेकिन अब फाइनली दोनों साथ हैं और जल्‍द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के रिश्ते के बारे में कहा जाता है कि उनका रिश्‍ता कॉफी विद करण पर शुरू हुआ जब कैटरीना ने कहा था कि वह विक्की के साथ काम करना पसंद करेंगी और उनकी जोड़ी अच्छी लगेगी। यह सुनकर विक्की के होश उड़ गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+