विक्की-कैटरीन को इस अंदाज में दीपिका और आलिया ने शुभकामनाएं, लिखे ये खूबसूरत शब्द
मुंबई, 09 दिसंबर: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने गुरुवार को राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट में शादी के बंधन में बंध गए। शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए विक्की कौशल ने लिखा कि, हमारे दिलों में सिर्फ प्यार और कृतज्ञता है, जो हमें इस क्षण तक ले आई है। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हुए हम एक साथ इस नई जर्नी की शुरुआत कर रहे हैं। इस नए जोड़े को बॉलीवुड से जमकर शुभकामनाएं मिल रही हैं। दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट ने इस कपल को शुभकामनाएं दी हैं।

बधाई संदेशों की बरसात
बॉलीवुड में कैटरीन कैफ और विक्की कौशल के कई साथियों की ओर से बधाई संदेशों की बरसात हो रही है। आलिया भट्ट ने दिल के इमोजी के साथ लिखा, "ओह माय गॉड आप लोग इतने खूबसूरत लग रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट कर लिखा कि, "आपके लिए बहुत खुश हूं! मेरे यार की शादी है! बधाई हो, आप दोनों! आप एक साथ परिपूर्ण हैं। दीपिका पादुकोण ने लिखा कि, आप दोनों को जीवन भर प्यार, हँसी, वफादारी, सम्मान और साहचर्य की शुभकामनाएँ!
Recommended Video

शादीशुदा एक्ट्रेस के क्लब में कैटरीना का स्वागत
करीना कपूर शादीशुदा एक्ट्रेस के क्लब में कैटरीना का स्वागत करती दिखीं। उन्होंने लिखा कि, आपने कर दिखाया, भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दे। परिणीति चोपड़ा ने लिखा कि, कैटी आपको प्यार और अधिक खुशी! ऋतिक रोशन ने विक्की और कैटरीना को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि, अद्भुत। आप दोनों को मैं ढेर सारा प्यार भेज रहा हूँ! जल्द ही साथ में डांस करना होगा!
सारा अली खान ने भेजी दिल वाली इमोजी
जान्हवी कपूर और सारा अली खान ने फोटो पर दिल की इमोजी के साथ प्रतिक्रिया व्यक्त की है। जबकि टाइगर श्रॉफ ने लिखा, "बधाई हो। वहीं एक्टर विक्रांत मैसी ने विक्की की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, बहुत बहुत शुभकामनाएं मेरे भाई (बहुत बधाई, मेरे भाई)। आप दोनों शुभकामनाएं! रब राखा (भगवान आपका भला करे)। शाहिद कपूर, कियारा आडवाणी, वरुण धवन, अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन, रिचा चड्डा,मलाइका अरोड़ा, राकुल प्रीत समेत कई सेलेब्रिटी ने शुभकामनाएं भेजी हैं।












Click it and Unblock the Notifications