Vicky Katrina Wedding: जानें कितने पढ़े-लिखे हैं विक्‍की कौशल और कैटरीना कैफ

नई दिल्ली, 8 दिसंबर। बॉलीवुड एक्‍टर विक्‍की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की हर ओर चर्चा हो रही है। हिंदी सिनेमा का ये पॉपुलर कपल अभी तक सिल्‍वर स्‍क्रीन पर एक साथ कभी दिखाई नहीं दिए लेकिन रियल लाइफ में अब ये शादी करके जीवन भर अब साथ नजर आने वाले हैं। 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर में इनकी शाही शादी है। इस शादी से पहले जानिए कितनी पढ़ी लिखी हैं कैटरीना कैफ और क्‍या है विक्‍की कौशल की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन?

विक्की कौशल ने की है इंजीनियरिंग की पढ़ाई

विक्की कौशल ने की है इंजीनियरिंग की पढ़ाई

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की गिनती बॉलीवुड के टॉप स्टार्स में होती है। विक्की कौशल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट डिग्री हासिल की है। उन्होंने वर्ष 2009 में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई से मैकेनिकल इंजीनियर में स्नातक किया। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद वो नौकरी कर सकते थे लेकिन उन्होंने फिल्मी दुनिया में अपना करियर बनाना चाहा और आज वो एक सफल हीरो हैं। 16 मई 1988 को मुंबई में जन्‍में विक्की के पिता का नाम श्याम कौशल बॉलीवुड की कई फिल्मों में एक्शन डायरेक्टर और स्टंट कोऑर्डिनेटर के रूप में काम किया है।

Recommended Video

    Katrina kaif की मम्मी ने Vicky Kaushal के पैरेंटस को London के लिए किया Invite| वनइंडिया हिंदी
     कैटरीना ने इसलिए छोड़ दी पढ़ाई

    कैटरीना ने इसलिए छोड़ दी पढ़ाई

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैटरीना कैफ ने 14 साल की उम्र में बतौर मॉडल अपना करियर शुरू कर दिया था। मॉडलिंग के लिए उन्‍होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई भी छोड़ दी थी। कुछ वर्षों के बाद, वह भारत आई और अपने मॉडलिंग करियर को जारी रखा। फिल्म उद्योग में प्रवेश करने के बाद वो इस मुकाम तक पहुंच चुकी हैं। 16 जुलाई 1983 को हॉन्ग कॉन्ग में जन्‍मी कैटरीना के पापा मोहम्मद कैफ कश्मीरी मूल के ब्रिटिश बिजनेसमैन हैं और मां सुजैन ब्रिटिश हैं। जब कैटरीना 14 साल की थीं तभी उनके मां-बाप का तलाक हो गया था। कैटरीना की मां ने अकेले अपनी 7 लड़कियों और एक बेटे को पाला। परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था इसलिए कैटरीना ने मॉडलिंग कम उम्र में ही शुरू कर दी थी। कुछ साल पहले की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कैटरीना लंदन में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई।

    जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन हैं कैटरीना

    जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन हैं कैटरीना

    कैटरीना कैफ लंबे असरे से जहां बॉलीवुड में हैं वहीं उनके होने वाले पति विक्‍की कौशल का करियर अभी कुछ ही साल का है। नेट वर्थ के मामले में विक्‍की की दुल्‍हनिया कैटरीना ज्‍यादा अमीर है। कैटरीना की कुल संपत्ति लगभग 240 करोड़ रुपये है।कैटरीना कैफ एक फिल्‍म के लिए 11 करोड़ रुपये फीस लेती हैं और एक विज्ञापन के लिए लगभग 6 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

    जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं विक्‍की कौशल

    जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं विक्‍की कौशल

    वहीं बात अगर विक्‍की कौशल की कुल संपत्ति की जाए तो वो 25 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक है। कैटरीना के पास विक्की से करीब 200 करोड़ रुपये ज्यादा है।विक्की कौशल एक फिल्‍म के लिए 3-4 करोड़ रुपये फीस लेते हैं वहीं ब्रैंड एड के लिए विक्‍की लगभग 2 करोड़ चार्ज करते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+