कौन होगा Bigg Boss 17 का विनर? शो से बाहर आते ही विक्की जैन ने किया खुलासा, पत्नी अंकिता का नहीं लिया नाम

Ankita Lokhande Vicky Jain: सलमान खान का रिएलिटी शो बिग-बॉस 17 का फिनाले नजदीक है। टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने टॉप 5 फाइनलिस्ट में अपनी जगह बना ली। लेकिन इससे पहले उनके पति इस शो से बाहर हो गए। एलिमिनेशन के बाद पैपराजी ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान विक्की जैन ने बताया कि अंकिता को शो में कौन टक्कर दे सकता है।

विक्की जैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि बिग-बॉस 17 की ट्रॉफी केवल अंकिता लोखंडे ही जीते। इसके बाद पैपराजी ने उनसे पूछा कि क्या वह अंकिता को मिस कर रहे हैं? इस पर विक्की ने कहा कि, 'हां मुझे उसकी बहुत याद आ रही है।'

Ankita Lokhande

विक्की जैन ने आगे कहा, 'आदत हो गई है उसके साथ रहने की। इतना तो हम दोनों को अपनी शादी से पहले रहने की आदत नहीं थी, जितना अभी साथ में रह लिए और अब तो ऐसा लग रहा है कि जल्दी आ जाए वापस।' इसी के साथ विक्की जैन ने ये भी बताया कि शो में अंकिता लोखंडे को कौन कड़ी टक्कर दे सकता है।

विक्की जैन ने कहा कि, 'अंकिता को टक्कर बिल्कुल मुनव्वर ही देगा, और अभिषेक भी दे सकता है, बल्कि मन्नारा भी बहुत अच्छा खेल रही हैं शो में। लेकिन मैं चाहता हूं कि अंकिता ही जीते, सारा सपोर्ट अंकिता को ही देना भगवान प्लीज।' इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी हैरान थे। क्योंकि एक तऱफ शो में दोनों का इतना झगड़ा होता था तो वहीं अब शो के बाहर विक्की जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

विक्की जैन की इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इन दोनों के तो शो में झगड़े होते थे अब विक्की भैया को क्या हुआ।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बाहर आकर इसे अब अंकिता पर प्यार आने लग गया। ये चल क्या रहा है।' एक ने लिखा, 'अंकिता ये शो नहीं जीतने वाली है।' फिलहाल विक्की का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+