Vibhu Raghave की आखिरी पोस्ट से पता चला ये दर्दनाक सच, मौत से पहले वीडियो में बताई थी ऐसी बात
Vibhu Raghave Last Post: टीवी एक्टर विभु राघवे की मौत से पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। खबर है कि फेमस सीरियल 'निशा और उसके कजिन्स' में काम कर चुके एक्टर विभु राघवे आखिरकार कैंसर से जंग हार गए और उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
टीवी एक्टर विभु राघवे की हुई मौत
विभु राघवे के दोस्त और को-एक्टर करणवीर मेहरा ने उनके निधन की पुष्टि की है। आपको बता दें कि एक्टर पिछले लंबे वक्त से कोलन कैंसर के स्टेज 4 से जूझ रहे थे। फिलहाल आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट हो रहा है वायरल
-इसी बीच विभु राघवे का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स ने दिवंगत एक्टर के अंतिम पोस्ट पर टिप्पणी करना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि ये पोस्ट विभु राघवे की मौत के 6 सप्ताह पहले उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया था।
-विभु राघवे ने अपनी इस पोस्ट में कैंसर जैसी दर्दनाक और जानलेवा बीमारी से लड़ाई के बारे में विस्तार से बताया था। आपको बता दें कि इसी कैंसर के चलते उनकी मौत हो गई है।
कैंसर को लेकर एक्टर ने कही थी ऐसी बात
विभु राघवे ने अप्रैल 2025 में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था। इसके कैप्शन में विभु राघवे ने लिखा था- एक दिन में एक बार। इस वीडियो में उन्होंने कैमरे के सामने अपने कैंसर की लड़ाई के बारे में बात की थी।
'पीईटी स्कैन से पता चला था शरीर का हाल'
दिवंगत एक्टर ने अपने फैंस को बताया था कि पीईटी स्कैन से पता चला है कि उनका कैंसर उनके लीवर से उनके फेफड़ों और रीढ़ की हड्डी तक फैल गया है। वीडियो में उन्होंने कहा था- मैंने जनवरी 2025 में कीमोथेरेपी शुरू की थी और चार राउंड के बाद, मैं स्कैन के लिए गया था। दुख की बात है कि मुझे पता चला कि ट्रीटमेंट काम नहीं कर रहा था और कैंसर फैल रहा था।
एक्टर ने कहा था- मुझे प्यार और शुभकामनाओं की जरूरत है
इसके बाद वीडियो में मुस्कुराते हुए विभु राघवे ने कहा था कि वह एक नए ट्रीटमेंट के बीच में हैं और अपनी उंगलियां क्रॉस कर रहे हैं। एक्टर ने वीडियो मैसेज में कहा था- मैं आपसे अनुरोध करना चाहता हूं कि प्यार और शुभकामनाएं भेजते रहें क्योंकि ये कुछ ऐसा है जिस पर मैं अभी वास्तव में भरोसा कर रहा हूं।
कोलन कैंसर के चलते हुई एक्टर की मौत
विभु राघवे का असली नाम वैभव कुमार सिंह राघवे था। उन्होंने गत 2 जून 2025 को मुंबई में अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार एक्टर मुंबई के नानावटी अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे थे। साल 2022 में उन्हें कोलन कैंसर का पता चला था। इसके बाद से उन्होंने काम से ब्रक ले लिया था और सोशल मीडिया के जरिए लोगों से जुड़े हुए थे।
एक्टर के पास इलाज के लिए नहीं थे पैसे
-विभु राघवे नियमित रूप से इंस्टाग्राम पर अपने इलाज के बारे में लोगों को अपडेट देते रहते थे। इंस्टाग्रा पर उनके 18k से ज्यादा फॉलोअर्स थे। आपको बता दें कि कोलन कैंसर से जूझ रहे विभु राघवे की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उनके पास कैंसर का इलाज करवाने तक के पैसे नहीं थे।
-इसके बाद सिंपल कौल, मोहसिन खान, सौम्या टंडन और अदिति मलिक समेत कई स्टार्स ने विभु राघवे के इलाज का खर्च उठाने के लिए क्राउडफंडिंग की गुहार लगाई थी।












Click it and Unblock the Notifications