दिग्गज अभिनेता Bo Hopkins का हुआ निधन, इन फिल्मों में किया शानदार काम

हॉलीवुड एक्टर बीओ हॉपकिंस का निधन हो गया है। 80 साल की उम्र में हॉपकिंस ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

वॉशिंगटन, 29 मई : अपने उम्दा अभिनय से दुनियाभर में पहचान बनाने वाले हॉलीवुड एक्टर बीओ हॉपकिंस का निधन हो गया है। 80 साल की उम्र में हॉपकिंस ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभिनेता ने 1979 में रिलीज हुई 'अमेरिकन ग्रैफिटी' में बेहतरीन अदाकारी से लोगों के बीच में अलग ही पहचान बनाई थी। आज भी लोग इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं। हॉपकिंस के निधन की खबर से उनके फैंस को गहरा दु:ख हुआ है। अपने 80 साल के करियर में बीओ हॉपकिंस ने बहुत नाम और शोहरतें कमाईं। अभिनय और कला की दुनिया में हॉपकिंस ने अपना पहला कदम 1969 में आई फीचर फिल्म 'द वाइल्ड बंच' में रखा।

वेबसाइट से मिली जानकारी

वेबसाइट से मिली जानकारी

बताते चलें कि अभिनेता के निधन की जानकारी हॉपकिंस के ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की गई। वेबसाइट ने लिखा, 'बड़े ही दुख और भारी दिल के साथ इस बात का एलान किया जा रहा है कि आज अभिनेता बीओ हॉपकिंस हमारे बीच नहीं रहे।'

‘द वाइल्ड बंच' से हुई करियर की शुरुआत

‘द वाइल्ड बंच' से हुई करियर की शुरुआत

अपने 80 साल के करियर में बीओ हॉपकिंस ने बहुत नाम और शोहरतें कमाईं। अभिनय और कला की दुनिया में हॉपकिंस ने अपना पहला कदम 1969 में आई फीचर फिल्म 'द वाइल्ड बंच' में रखा। इस फिल्म में हॉपकिंस ने क्रेजी ली का किरदार निभाया था, जो दर्शकों को खूब पसंद आया था। इसके बाद वे अपने करियर में आगे बढ़ते चले गए और फिर हॉपकिंस ने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। 'क्रेजी ली' के बाद वे फिल्म 'द गेटवे' में नजर आए। इसमें एक्टर ने सपोर्टिंग रोल निभाया था। यह फिल्म 1972 में रिलीज हुई थी। बो हॉपकिंस 'व्हाइट लाइटनिंग', 'द मैन हू लव्ड कैट डांसिंग' और 'मिडनाइट एक्सप्रेस' में नजर आए।

यूएस आर्मी में दे चुके हैं योगदान

यूएस आर्मी में दे चुके हैं योगदान

एक्टिंग के अलावा बीओ हॉपकिंस की रूचि और भी कई फील्ड में थी। एक्टिंग के अलावा उन्होंने यूएस आर्मी में भी अपना योगदान दिया है। हॉपकिंस ने मात्र 16 साल की उम्र में यूएस आर्मी को ज्वाइन किया था, जिसके बाद वे आर्मी छोड़कर अभिनय की दुनिया में आ गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+