मशहूर सिंगर Bhupinder Singh का 82 साल की उम्र में निधन, पत्‍नी मिताली ने शेयर की ये दुखद खबर

मशहूर सिंगर भूपिंदर सिंह का 82 साल की उम्र में निधन

मुंबई, 18 जुलाई: बॉलीवुड फिल्‍मों में एक से एक बढ़कर गाने देने वाले मशहूर सिंगर और गजल लेखक भूपिंदर सिंह का सोमवार को निधन हो गया। उनकी पत्‍नी मिताली सिंह ने उनकी मौत की दुखद खबर दी। भूपिंदर सिंह का निधन मुंबई के एक अस्पताल में हुआ। गायक की उम्र 82 वर्ष थी।

बीमारी के चलते अस्‍पताल में करवाया गया था भर्ती

बीमारी के चलते अस्‍पताल में करवाया गया था भर्ती

पीटीआई न्‍यूज एजेंसी को भूपिंदर की पत्नी मिताली ने बताया कि उनके पति भूपिंदर सिंह का सोमवार को निधन हो गया और अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा। उन्हें पेट संबंधी समस्‍या थी जिसके चलते उन्‍हें कुछ दिन पहले अस्‍पताल में भर्ती करवाय गया था।

भूपिंदर ने दिए ये एक से एक हिट गाने

भूपिंदर ने दिए ये एक से एक हिट गाने

एक दशक के संगीत जगत के अपने करियर में भूपिंदर ने कई हिट क्लासिक्स जैसे दो दीवाने शहर में..., होके मजबूर मुझे उसे बुलाया होगा.., आने से उसके आए बहार.., किसी नजर को तेरा इंतजार आज भी है.., बीते ना बिताए रैना.., दिल ढूंढता है.., नाम गम जाएगा.., एक अकेला इस शहर में.., हुजूर इस कदर भी ना इतरा के चलिये..समेत कई हिट गाने दिए।

अस्‍पताल में भर्ती होने के बाद हो गया था कोविड

अस्‍पताल में भर्ती होने के बाद हो गया था कोविड

मुंबई के क्रिटिकेयर एशिया अस्पताल के निदेशक डॉक्टर दीपक नामजोशी ने बताया कि भूपिंदर सिंह को दस दिन पहले हमारे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्‍हें इंफेक्शन हो गया था। हमें पक्का संदेह था कि उसे पेट की बीमारी है और हम जांच कर रहे थे।। इसी दौरान उन्हें कोविड-19 हो गया और सोमवार सुबह उनकी हालत बिगड़ गई और हमें उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ और सोमवार की शाम 7:45 बजे उनका निधन हो गया।

भूपिंदर सिंह ने रफी और किशोर के साथ भी गाए युगल गीत

भूपिंदर सिंह ने रफी और किशोर के साथ भी गाए युगल गीत

मशहूर प्‍लेबैक सिंगर भूपिंदर सिंह का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ। सबसे पहले गिटार और वायलिन सीखा। भूपिंदर सिंह ने दिग्‍गज सिंगर किशोर कुमार और मोहम्मद रफी के साथ कई युगल गीत गाए।

बचपन में भूपिंदर सिंह को गाने और संगीत से नहीं था खास लगाव

बचपन में भूपिंदर सिंह को गाने और संगीत से नहीं था खास लगाव

2016 में भूपिंदर सिंह ने इंटरव्‍यू में कहा था कि

चूंकि घर में हमेशा इतना संगीत का माहौल था कि मैं ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहता था जो इससे जुड़ा हो। मेरे पिता नथा सिंह, अमृतसर, पंजाब के कालेज में एक संगीत प्रोफेसर थे। मेरे बड़े भाई वादक थे। मैं जब टीनएजर था तब मैंने सोचा था कि अगर मैं संगीतकार बन जाता हूं तो मेरा सम्मान नहीं किया जाएगा, और संगीत में मेरा करियर नहीं होगा। इसलिए मैंने गाना छोड़ दिया। मैंने इसके बजाय हवाईयन गिटार उठाया, और उस पर सबसे कठिन फिल्मी गाने और शास्त्रीय संगीत बजाना शुरू कर दिया। मुझे लगता है कि मैंने गिटार की वजह से फिर से गाना शुरू कर दिया।

भूपिंदर की पत्‍नी भी हैं सिंगर और बेट म्‍युजिशियन

भूपिंदर की पत्‍नी भी हैं सिंगर और बेट म्‍युजिशियन

भूपिंदर सिंह की पत्‍नी मिताली सिंह बांग्लादेशी सिंगर हैं। दोनों ने 1980 में शादी की थी। पति पत्‍नी ने कई गजलें साथ गाईं और कई स्‍टेज परफार्मेंस स्‍टेज पर दी। भूपिंदर और मिताल का एक निहाल सिंह हे जो म्‍यूजिशियन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+