Milind Safai No More: मराठी एक्टर Milind Safai का हुआ निधन, बरसों से लड़ रहे थे कैंसर से जंग
Milind Safai No More: मराठी सिनेमा से एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, एक्टर मिलिंद सफाई का 25 अगस्त 2023 को निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक वह लंबे समय से कैंसर जैसी बीमारी से गुजर रहे थे। लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद एक्टर की जान नहीं बच पाई।
मिलिंद सफाई का हुआ निधन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मराठी एक्टर मिलिंद सफाई ने आखिरी सांस 25 अगस्त की सुबह 10.45 बजे ली थी। उनका लंबे समय से ईलाज चल रहा था। एक्टर के निधन की जानकारी जयवंत वाडकर ने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने फेसबुक पर एक्टर की फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मिलिंद सफाई के अंतिम संस्कार कब होगा इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

मिलिंद सफाई की फिल्में
बता दें कि, मिलिंद सफाई मराठी सिनेमा का जाना माना नाम है। उन्होंने अपने करियर में फिल्मों के साथ कई टीवी सीरियल में भी काम किया है। हाल ही में उन्हें मराठी की फिल्म मेकअप (2020) में पूर्वी के पिता की भूमिका में देखा गया था। मिलिंद कई अन्य मराठी फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं, जैसे मेकअप (2020), थैंक यू विट्ठला (2017), पोशटर बॉयज़ (2014), छड़ी लागे छम छम, प्रेमाची गोश्त (2013), टारगेट (2010)। फिलहाल ये खबर सामने आने के बाद से उनके फैंस सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications