मशहूर एक्ट्रेस वीणा कपूर की हत्या की खबर निकली झूठी, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ मां-बेटे ने दर्ज कराई FIR

टीवी एक्ट्रेस वीणा कपूर की हत्या वाला खबर पर विश्वास न करेँ। यह खबर पूरी तरह से फर्जी है। इस पूरे मामले को लेकर अभिनेत्री ने अफवाह फैलाने वालों पर FIR भी दर्ज करा दी है।

Veena Kapoor

बीते दिनों टेलीविजन इंडस्ट्री से बेहद ही दुखद खबर आई थी। जिसमें दावा किया गया था कि मशहूर टीवी एक्ट्रेस वीणा कपूर की उन्हीं के बेटे ने हत्या कर दी थी। हालांकि ये खबर फेक थी। इस पूरे मामले को लेकर अभिनेत्री ने खुद पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मैं जिंदा हूं और सही सलामत हूं। मेरी हत्या वाली खबर पर विश्वास न करें। आपको बता दें कि अफवाह फैलाने वालों ने दावा किया था कि अभिनेत्री की हत्या उनके ही बेटे ने बेरहमी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया था।

अफवाह फैलाने वालों ने आरोप लगाया था कि वीणा कपूर के बेटे ने बेसबॉल के बैट से अभिनेत्री की बेरहमी से हत्या की और फिर बॉडी को 90 किलोमीटर दूर कहीं जंगल में ठिकाने लगा दिया। हत्या का ये मामला महाराष्ट्र के पॉश जुहू इलाके में हुआ, जिसने टीवी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था।

वीणा कपूर की हत्या की ये चौंकाने वाली खबर पर उनकी को स्टार नीलू कोहली ने श्रद्धांजलि भी दे दी थी। नीतू ने 74 वर्षीय वीणा कपूर के साथ कई सालों तक टीवी और फिल्म के सेट पर काम किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

अपनी दोस्त और को एक्टर की मौत से स्तब्ध और परेशान नीलू कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस की दर्दनाक मौत के पीछे की कहानी का भी खुलासा किया था। उनके पोस्ट के मुताबिक, वीणा कपूर के बेटे ने गुस्से में बार-बार बेसबॉल के बेट से अपनी मां के सिरपर वार किया और फिर उनकी हत्या कर दी। बाद में जब उसने देखा कि मां मर चुकी है, तो उनके शरीर को कहीं दूर ले जाकर फेंक दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+