अक्षय कुमार की वो फिल्म जिसे बनाने में प्रोड्यूसर को प्रॉपर्टी गिरवी रखनी पड़ी

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बीते साल 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज हुई थी। इस फिल्म को प्रोड्यूस वाशु भगनानी की कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट ने किया था। फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपये था। जब फिल्म बन रही थी, तो खुद प्रोड्यूसर ने दावा किया था कि ये 1000 करोड़ रुपये कमाएगी। लेकिन फिल्म 100 करोड़ रुपये कमाते कमाते ही हांफ उठी थी।

मेकर्स को तगड़ा घाटा हुआ। खबरें आने लगीं कि प्रोड्यूसर ने क्रू का पैसा नहीं दिया। इतना ही नहीं फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने प्रोड्यूसर के खिलाफ FIR करवा दी थी। इसके बाद कहा जाने लगा कि वाशु ने पूजा एंटरटेनमेंट का मुंबई वाला ऑफिस 250 करोड़ में बेच दिया। लेकिन अब सब मामले पर वाशु के बेटे और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी का बयान आया है।

Jacky Bhagnani

इंडियन एक्सप्रेस से जैकी ने फिल्म के फ्लॉप होने पर कहा, ये मेरे लिए एक बहुत बड़ा सबक है। फिल्म पर हमने बड़ा पैसा लगाया दिया और बाद में मुझे लगा कि पैसा ही सबकुछ नहीं होता है। जो कंटेंट हमने बनाया उससे दर्शक रिलेट ही नहीं हो पाया। हमेशा पब्लिक ही सही होती है। ऐसा कंटेंट नहीं चला तो मुझे सोचना पड़ेगा कि आखिर गड़बड़ी हुई कहां। सच कड़वा कितना भी हो, लेकिन स्वीकार करना पड़ेगा। इसलिए क्योंकि भविष्य में ऐसी गलती नहीं हो।

जैकी ने आगे कहा, आप सभी को बता दूं कि 50 फीसदी पैसा भी हम अभी नहीं लौटा पाए हैं। हमारा दर्द कोई नहीं समझ पाएगा। फिल्म को बनाने के लिए हमने अपनी प्रॉपर्टी भी गिरवी रखी थी। तब भी सारे विवाद हुए। हम ये सोच रहे थे कि कुछ बताने का कोई मतलब नहीं है। हमने इस भरोसे के साथ फिल्म पर पैसा लगाया कि कंटेंट अच्छा तैयार होगा। लोगों को फिल्म पसंद भी आएगी। फिल्म चलती तो कुछ नहीं होता। ना विवाद होता ना हल्ला कटता। किसी एक के पक्ष को मैं नहीं लेता। बस इतना कहूंगा कि मुश्किल दौर था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+