'शाहरुख-काजोल हैं पति-पत्नी' जब इस एक्टर को हुई थी गलतफहमी, गौरी खान से मिलकर रह गए थे हक्के-बक्के

Shah Rukh Khan And Kajol: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और काजोल ने एकसाथ कई फिल्मों में काम किया है। दोनों फैंस की फेवरेट ऑनस्क्रीन जोड़ी रही है। यहां तक कि रियल लाइफ में दोनों बेस्टफ्रेंड्स हैं। दोनों की दमदार कैमिस्ट्री देखकर हर कोई यही कहता था कि ये एक दूसरे के लिए ही बने हैं।

शाहरुख खान और काजोल की कैमिस्ट्री देखकर बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन को लगा था कि दोनों पति पत्नी हैं। लेकिन जब वह मन्नत पहुंचे और उन्होंने गौरी खान को देखा तो एक्टर के होश उड़ गए। वरुण धवन ने साल 2015 में कपिल शर्मा के शो में इस बात का खुलासा किया था।

Shah Rukh Khan

वरुण धवन ने बताया था कि जब वह बचपन में अपने कुछ दोस्तों के साथ फंड्स इकट्ठा करने के लिए गए थे तो उस वक्त जैसे ही गौरी खान ने दरवाजा खोला तो वरुण के होश उड़ गए। एक्टर को लगता था कि शाहरुख खान की पत्नी काजोल हैं। इसके बाद जैसे ही वह अपने घर लौटे और उनकी मां ने बताया कि शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान हैं। वरुण धवन की ये बात सुनकर कपिल शर्मा दंग रह गए थे।

बता दें कि, वरुण धवन ने कपिल शर्मा के शो में बताया था कि वह जब तक गौरी खान से नहीं मिले थे उन्हें तब तक यही लगता था कि शाहरुख खान और काजोल पति पत्नी हैं। शो में वरुण की ये बात सुनकर कपिल शर्मा जोर से हंसने लगे थे। फिल्म कलंक में पहले शाहरुख खान जफर की भूमिका निभाने वाले थे लेकिन बाद में उनकी जगह वरुण धवन को ये रोल मिला। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया गया था।

वहीं वरुण धवन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2021 में अपने बचपन के प्यार नताशा दलाल से शादी की थी। दोनों के रिश्ते के बारे में माता-पिता पहले से जानते थे। अब जल्द ही कपल के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। हाल ही में एक्टर ने पत्नी की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+