Varun Dhawan Crush: नताशा नहीं बल्कि इस हसीना के प्यार में पागल में थे वरुण धवन, मां की खानी पड़ी डांट

वरुण धवन की शादी उनकी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से हो चुकी है। लेकिन उनसे पहले एक हसीना वरुण का क्रश थीं।

Varun Dhawan Crush: बॉलीवुड के हैंडसम हंक वरुण धवन इन दिनों अपनी अकपमिंग फिल्म भेड़िया को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म का एक्टर लगातार प्रमोशन करने में जुटे हैं। एक्टर अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी में पत्नी निशा दलाल के साथ भी काफी खुश हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वरुण धवन पत्नी से पहले एक हसीना पर दिल हार बैठे थे। जिसकी वजह से उन्हें उनकी मम्मी की भी डांट खानी पड़ी।

Recommended Video

    नताशा नहीं बल्कि इस हसीना के प्यार में पागल में थे वरुण धवन, मां की खानी पड़ी डांट
    सानिया मिर्जा थीं वरुण धवन का क्रश

    सानिया मिर्जा थीं वरुण धवन का क्रश

    दरअसल, वरुण धवन ने हाल ही में फिल्म भेड़िया के प्रमोशन के दौरान दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि एक वक्त पर उनका पत्नी से पहले टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पर दिल आ गया था। वह उन्हें काफी पसंद करने लगे थे। हालांकि इस बात के लिए उनकी मां ने उन्हें डांटा भी था। चलिए जानते हैं कि ये पूरा किस्सा।

    एक्टर ने बताया पूरा किस्सा

    एक्टर ने बताया पूरा किस्सा

    वरुण धवन ने दिए इंटरव्यू में कहा कि, "मैं मैड प्रोडक्शंस, मुकुल आनंद की टीम के लिए उस वक्त काम कर रहा था। यह एक ऐड की शूटिंग थी जिसमें सानिया मिर्जा भी शामिल थीं। इस ऐड के लिए हमें 300 जूते लेने थे। मैं गया और मैंने 300 जूते किराए पर लिए। जिस समय मैं इस ऐड के लिए काम कर रहा था उस वक्त सानिया मिर्जा पर मेरा बहुत क्रश था।

    उनकी मां तक की खानी पड़ी थी डांट

    उनकी मां तक की खानी पड़ी थी डांट

    वरुण धवन ने ये किस्सा आगे बताते हुए कहा कि, 'सानिया मिर्जा ने मुझसे एक सेब मांगा और मैंने खरीद कर दिया। मैंने उनकी मां को भी सेब दिया। जिसके बाद उन्होंने कहा कि किसने तुम्हे ये सेब लाने के लिए कहा। जिसके बाद सानिया मिर्जा तुरंत आई और उन्होंने मां को ये उन्होने मंगाया और इसके लिए उन्हें 5000 रुपए भी मिले'।

    फिल्म भेड़िया कब होगी रिलीज?

    फिल्म भेड़िया कब होगी रिलीज?

    आपको बता दें कि वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भेड़िया का प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन भी दिखाई देंगी। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 नवंबर को हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं रिलीज होने जा रही है। फिल्म में वरुण धवन एक भेड़िया का किरदार निभाने वाले हैं। फिलहाल फैंस को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

    वरुण धवन की अपकमिंग फिल्में

    वरुण धवन की अपकमिंग फिल्में

    फिल्म भेड़िया के अलावा वरुण धवन के पास और भी कई फिल्में पाइपलाइन पर हैं। भेड़िया के बाद एक्टर नितेश तिवारी की बवाल में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर भी दिखाई देंगी। इस साल की शुरुआत में, उन्होंने अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और नीतू कपूर के साथ जुगजग जीयो में अभिनय किया। इस फिल्म को फैंस की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला अब देखना होगा कि, भेड़िया को क्या फैंस पसंद करते हैं या नहीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+