अब 'अनुपमा' में नजर नहीं आएंगे वनराज शाह, सुधांशु पांडे शो से हुए बाहर, आखिर क्या है वजह?

Anupamaa Sudhanshu Pandey: टीवी सीरियल 'अनुपमा' पिछले लंबे समय से टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन पर बना हुआ है। इस शो के किरदारों रुपाली गांगुली (अनुपमा), गौरव खन्ना (अनुज कपाड़िया) और सुधांशु पांडे (वनराज शाह) को दर्शक खूब प्यार लुटाते हैं। हालांकि अब शो के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है।

सुधांशु पांडे ने लिया एक बड़ा फैसला
खबर है कि इस सीरियल में वनराज शाह का किरदार निभाने वाले एक्टर सुधांशु पांडे ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अचानक इस शो को छोड़ दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भारी मन से अपने फैंस को ये जानकारी दी है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने शो छोड़ने की वजह का भी खुलासा किया है।

anupmaa

सुधांशु पांडे का वीडियो हुआ वायरल
सुधांशु पांडे ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कह रहे हैं कि उन्होंने अपने फैंस से लाइव आने का वादा किया था, इसलिए अब वो लाइव आ गए हैं। इसी वीडियो में सुधांशु ने बताया है- मैं अपने घर की बालकनी में बैठा हूं, क्योंकि अंदर मेरे डॉगी को ट्रेनिंग दी जा रही है। वो आजकल थोड़े बदमाश हो गए हैं तो उनकी ट्रेनिंग चल रही है।

'मैं वापस बैंड में आ गया हूं'
कुछ देर तक इस तरह की नॉर्मल बातचीत करने के बाद सुधांशु पांडे ने कहा- जो लोग इतने सालों से मुझे इतना प्यार-सम्मान देते आए हैं, उनके लिए मैं एक जरूरी मैसेज देना चाहता हूं, क्योंकि उनके प्रति मेरी एक जिम्मेदारी बनती है। सुधांशु पांडे ने आगे कहा- मैं वापस बैंड में आ गया हूं और हमने अपना पहला गाना भी आउट कर दिया है। अभी और 2 वीडियोज आने वाले हैं। इस बार हम अपना वो रूप दिखाने वाले हैं, जो आपने कभी सोचा नहीं होगा।

सुधांशु ने नाराज फैंस के लिए भी दिया मैसेज
इसके बाद सुधांशु ने कहा- आप सभी लोग जानते हैं कि पिछले 4 साल से मैं आप लोगों के यहां रोज पहुंच रहा हूं एक सीरियल के माध्याम से। एक किरदार प्ले कर रहा हूं, जिसके लिए मुझे बहुत सारा प्यार, बहुत सारी नाराजगी, बहुत कुछ मिला है। लेकिन वो नाराजगी भी मेरे लिए एक तरह से प्यार ही रहा है, क्योंकि मैं जानता हूं कि अगर आप लोग नाराज नहीं होते तो मेरा कैरेक्टर देखकर मुझे लगता कि मैं शायद ठीक से नहीं कर रहा हूं।

'अनुपमा' सीरियल छोड़ने का सुनाया फैसला
सुधांशु ने कहा- इसलिए आपकी जो नाराजगी है, आपका जो गुस्सा है, वो भी सर आंखों पर रहा है मेरे लिए। प्यार तो खैर आप लोगों ने दिया ही है बहुत। इस प्यार के चलते और इतना कुछ आप लोगों ने मुझे और मेरे कैरेक्टर वनराज को दिया है। मैं आप लोगों को थोड़े भारी दिल से बताना चाहूंगा कि मैं अब 'अनुपमा' शो का हिस्सा नहीं हूं। मैं इसी रक्षाबंधन के अवसर से उस शो को छोड़ चुका हूं।

'मैं अब 'अनुपमा' का हिस्सा नहीं हूं'
हालांकि इस बात को काफी दिन बीत गए थे तो मुझे लगा कि मेरी ऑडियंस मुझसे नाराज न हो कि ये बिना बताए कैसे चला गया। मुझे लगा कि ये मेरी जिम्मेदारी है कि मैं आप सभी को ये बताऊं कि मैं अब 'अनुपमा' का हिस्सा नहीं हूं और अब 'वनराज' का किरदार नहीं निभा रहा हूं।

सुधांशु ने इस वजह से छोड़ा सीरियल
सुधांशु ने कहा- मैं इस बात के लिए माफी मांगता हूं कि अचानक इस तरह का फैसला लेना पड़ा लेकिन जीवन में कभी न कभी और कहीं न कहीं आगे निकलना पड़ता है, बढ़ना पड़ता है। मैं चाहूंगा कि आप सभी इसी तरह से अपना प्यार देते रहें। मैं नए-नए किरदारों में आता रहूंगा। मैं एक कलाकार हूं और उसकी जिम्मेदारी होती है कि वो अपने चाहने वालों को एंटरटेन करता रहे।

'सुधांशु पांडे बनकर सोशल मीडिया से जुड़ा रहूंगा'
सुधांशु पांडे ने वीडियो में आगे कहा- आप सभी को बहुत सारा धन्यवाद। मेरा आने वाला जो भी काम होगा, मैं आपसे सोशल मीडिया के जरिए जुड़ा रहूंगा। वनराज शाह बनकर तो आपसे शायद न मिल पाऊं, लेकिन अलग-अलग किरदारों के जरिए आपसे मिलता रहूंगा और सुधांशु पांडे बनकर सोशल मीडिया से जुड़ा रहूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+