Tunisha Sharma Case की वालीव पुलिस ने कथित 'लव जिहाद' एंगल से शुरू की जांच

शनिवार को टीवी शो के सेट पर फांसी लगाकर जान देने वाली एक्‍ट्रेस तुनिशा शर्मा मौत मामले की वलीव पुलिस ने कथित 'लव जिहाद' के एंगल से से जांच कर रही है।

tunisha sharma

टीवी एक्‍ट्रेस तुनिषा शर्मा ने कथित तौर पर एक टेलीविजन शो के सेट फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली थी। तुनिषा की आत्‍महत्‍या के बाद उनके को-एक्‍टर और पूर्व प्रेमी शीजान खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था। ये केस तुनिषा की मां ने दर्ज करवाया हैं। वहीं अब इस मामले की वालीव पुलिस ने 'लव जिहाद' एंगल से जांच शुरू कर दी है।

महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता ने किया था ये दावा

महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता ने किया था ये दावा

बता दें महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता गिरीश महाजन ने रविवार को दावा किया कि अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मौत 'लव जिहाद' का मामला है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्‍होंने कहा था कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार "लव जिहाद" के खिलाफ सख्त कानून लाने पर विचार कर रही है।महाजन ने कहा था "यह 'लव जिहाद' का मामला है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। हम देख रहे हैं कि इस तरह के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं और हम इसके खिलाफ एक सख्त कानून लाने पर विचार कर रहे हैं।"

एक दिन पहले एसीपी ने लव जिहाद का एंगल होने से किया था इनकार

एक दिन पहले एसीपी ने लव जिहाद का एंगल होने से किया था इनकार

हालांकि सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) चंद्रकांत जाधव ने एक दिन पहले कहा था कि अभी तक किसी अन्य मामले, ब्लैकमेलिंग या 'लव जिहाद' का कोई एंगल नहीं नजर आ रहा है। उन्‍होंने का था कि जांच चल रही है और आरोपी शीजान और मृतक के फोन जब्त कर लिए गए हैं। वहीं अब सोमवार को मुंबई की वालीव पुलिस ने स्‍वयं बताया कि इस केस की कथित लव जि‍हाद एंगल से शुरूआत कर दी गई है।

'लव जिहाद' क्‍या है

'लव जिहाद' क्‍या है

'लव जिहाद' शब्द का इस्‍तेमाल दक्षिणपंथी समूहों द्वारा मुस्लिम पुरुषों और हिंदू महिलाओं के बीच वैवाहिक संबंधों को एक्‍सप्‍लेन करने के लिए किया जाता है, हालांकि अदालतें और केंद्र सरकार से इस लव जिहाद शब्द को कानूनी मान्‍यता नहीं मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+