Valentines Day: ये हैं बॉलीवुड के पावर कपल, जिनकी सेट पर शुरू हुई लव स्टोरी, अब रियल लाइफ में हैं पति-पत्नी

बॉलीवुड के ऐसे कई कपल्स हैं जिनकी लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म की शूटिंग के दौरान ही शुरू हुई, और अब खुशी-खुशी शादीशुदा जीवन बिता रहे हैं।

Valentine's Day Special: बॉलीवुड सेलेब्स के बीच अफेयर्स होना आम बात है। कभी किसी का ब्रेकअप होता है तो, कभी की लव स्टोरी शादी तक पहुंच जाती है। 90 के दशक में मीडिया से कपल्स की लव लाइफ फिर भी छुप जाती थी। लेकिन, पैपराजी कल्चर की वजह से सेलेब्स के अफेयर छुपाए नहीं छुपते हैं। आज 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन्स डे है। इस मौके पर हम आपको उन सितारों के बारे में बताएंगे जो पहले फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले फिर प्यार हुआ और अब खुशी-खुशी शादीशुदा जीवन बिता रहे हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा- कियारा आडवाणी

सिद्धार्थ मल्होत्रा- कियारा आडवाणी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बी-टाउन के न्यू मैरिड कपल हैं। दोनों की लव स्टोरी चाहकर भी किसी से नहीं छुपी। फिल्म शेरशाह के सेट पर दोनों मिले। शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और फिर दोनों ने अचानक सीक्रेट वेडिंग कर 7 फरवरी को सभी को सरप्राइज दिया। पहले काफी समय तक अपने रिश्ते को नकारने के बाद अब इन दोनों ने अपने रिश्ते को स्वीकार कर एक दूसरे के साथ जीवन बीताने का फैसला कर लिया है।

रणबीर कपूर औऱ आलिया भट्ट

रणबीर कपूर औऱ आलिया भट्ट

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मुलाकात डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र' के सेट पर हुई। दोनों पहले से काफी अच्छे दोस्त थे। लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के और भी करीब आए। 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद रणबीर आलिया की शादी पिछले साल अप्रैल 2022 में हुई। अब दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी है जिसका नाम राहा है।

विक्की कौशल कैटरीना कैफ

विक्की कौशल कैटरीना कैफ

बॉलीवुड की सबसे बड़ी सरप्राइज शादियों में से एक तब आई जब दिसंबर 2021 में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ शादी के बंधन में बंध गए। दोनों अभिनेताओं ने न तो साथ में किसी फिल्म में काम किया और न ही सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते के बारे में बात की। रिपोर्ट्स की मानें तो, दोनों साल 2019 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लव स्टोरी की शुरूआत संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रास लीला - राम लीला' से हुई थी। लेकिन, दोनों के बीच उनकी अगली फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी' में और भी ज्यादा नजदीकियां बढ़ी। दीपिका ने इस रिश्ते पर हमेशा से चुप्पी साधी हुई थी। 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2018 में शादी करने का फैसला किया।

सैफ अली खान-करीना कपूर

सैफ अली खान-करीना कपूर

बॉलीवुड डीवा करीना कपूर जिस वक्त शाहिद कपूर संग ब्रेकअप को लेकर चर्चा में थीं। उसी दौरान उनकी मुलाकात सैफ अली खान से हुई। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘टशन' के सेट पर हुई थी। इस फिल्म से दोनों एक दूसरे के करीब आए और फिर देखते ही देखते दोनों का प्यार परवान चढ़ता गया। साल 2012 में सैफ और करीना ने शादी कर ली थी।

Recommended Video

    Valentines Day: Arjun Kapoor ने Malaika Arora संग रिश्ते पर की खुलकर बात | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+