'उसने शाम को बुलाया, सारे मर्द बैठे और फिर', शक्तिमान की एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, फेमस हीरो की खोली पोल
Vaishnavi Macdonald: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस वैष्णवी मैकडोनाल्ड एक बार फिर सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार वजह कोई नया प्रोजेक्ट नहीं बल्कि उनका चौंकाने वाला खुलासा है। सुपरहीरो शो शक्तिमान (Shaktimaan) में गीता विश्वास बनकर घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री के उस 'काले' पहलू पर बात की, जिसके बारे में अक्सर फुसफुसाहट तो होती है, लेकिन खुलकर चर्चा कम ही होती है।
वैष्णवी मैकडोनाल्ड को लेकर क्यों हो रही चर्चा?
अपने हालिया इंटरव्यू में वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने बताया कि किस तरह कॉम्प्रोमाइज के दबाव को ठुकराने की वजह से उन्हें एक फिल्म से बाहर कर दिया गया था। यहां तक कि जब पोस्टर और बैनर तक छप चुके थे। उनका ये बयान एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक बार फिर बहस छेड़ रहा है।

वैष्णवी मैकडोनाल्ड का दर्दनाक खुलासा
-दरअसल वैष्णवी मैकडोनाल्ड इन दिनों अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं। टीवी के फेमस शो 'शक्तिमान' में गीता विश्वास का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अपने दर्दनाक अनुभव शेयर किए हैं।
-वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने खुलासा किया कि फिल्मों में काम के दौरान उन्हें 'कॉम्प्रोमाइज' का दबाव झेलना पड़ा था और इनकार करने की कीमत उन्हें फिल्म से बाहर होकर चुकानी पड़ी थी।
फिल्मों से शुरू हुआ था करियर
भले ही वैष्णवी मैकडोनाल्ड को असली लोकप्रियता 'शक्तिमान' सीरियल से मिली हो लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से की थी। उन्हें सबसे पहले फिल्म 'वीराना' में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने 'लाडला' और 'बरसात' की रात जैसी फिल्मों में भी काम किया। हालांकि बड़े पर्दे का सफर उनके लिए आसान नहीं रहा।
'पोस्टर छप गए थे, फिर भी निकाल दिया'
-सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने कहा कि उन्हें एक फिल्म से तब बाहर कर दिया गया जब उसके पोस्टर और बैनर तक छप चुके थे। उन्होंने कहा कि वह फिल्म में लीड रोल में थीं लेकिन अचानक उन्हें ऑफिस बुलाकर बताया गया कि अब वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं रहेंगी।
-वैष्णवी मैकडोनाल्ड के मुताबिक ये फैसला डायरेक्टर और फिल्म के हीरो ने मिलकर लिया था और इसकी वजह थी उनका कॉम्प्रोमाइज करने से इनकार।
'शाम को आ जाओ, सिर्फ मर्द बैठे हैं'
-वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि फिल्म का हीरो उन्हें शाम की निजी बैठकों में बुलाता था, जहां केवल मर्द मौजूद रहते थे। उन्होंने कहा कि उनकी मां हमेशा उनके साथ रहती थीं और कभी उन्हें अकेला नहीं छोड़ती थीं। शायद यही बात कुछ लोगों को खटकती थी।
-एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि शूट के लिए उन्हें स्विट्जरलैंड जाना था। प्रोडक्शन हाउस ने उनका पासपोर्ट तो बनवा दिया लेकिन उनकी मां का पासपोर्ट बनवाने में टालमटोल की गई।
-इन घटनाओं से आहत होकर वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली और टीवी की दुनिया का रुख किया। उसी दौरान उन्हें शक्तिमान का ऑफर मिला, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया और यहीं से उनकी नई पहचान बनी।
इंडस्ट्री के दबाव पर बड़ा सवाल
वैष्णवी मैकडोनाल्ड का ये खुलासा एक बार फिर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कॉम्प्रोमाइज कल्चर पर सवाल खड़े करता है। उनकी कहानी ये दिखाती है कि सफलता की राह में कई कलाकारों को किस तरह के दबावों का सामना करना पड़ता है। हालांकि उन्होंने अपने आत्मसम्मान से समझौता न करने का फैसला लिया और यही उनकी असली जीत मानी जा रही है।
-
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications