Vaibhavi Upadhyaya की फरवरी में हो चुकी थी इंगेजमेंट, इस साल के अंत में होने वाली थी शादी

टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की 32 साल की उम्र में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। फरवरी में एक्ट्रेस की सगाई हो चुकी थी।

Vaibhavi Upadhyaya

Vaibhavi Upadhyaya Marriage Date: लोकप्रिय टीवी शो साराभाई बनाम साराभाई में अहम भूमिका निभाने वाली मशहूर टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का सड़क हादसे में 22 मई को मौत हो गई। बुधवार को एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार हो गया। कुछ वक्त पहले ही वैभवी उपाध्याय की सगाई हुई थी।

वैभवी की हो चुकी थी सगाई
वैभवी उपाध्याय इस साल अपने जीवन की नई शुरूआत करने वाली थीं। एक्ट्रेस ने 14 फरवरी को अपने मंगेतर जय गांधी से सगाई की थी। गुजराती कस्टम से सारे रीति रिवाज के साथ दोनों की इंगेजमेंट हुई थी। लेकिन इस दिल दहला लेने वाली घटना ने उनके मंगेतर को तोड़ कर रख दिया।

साल के अंत में होने वाली थी शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैभवी उपाध्याय इस साल के अंत में दिसंबर 2023 को अपने मंगेतर जय सुरेश गांधी से शादी करने वाली थीं। अपनी शादी को लेकर एक्ट्रेस काफी एक्साइटेड थीं। लेकिन लगता है किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। एक्ट्रेस की शादी होने में कुल 6 महीने ही बचे थे लेकिन इससे पहले ही एक्ट्रेस की मौत रोड एक्सिडेंट में हो गई।

कैसे हुआ वैभवी का एक्सीडेंट?
आपको बता दें कि, वैभवी अपने मंगेतर के साथ हिमाचल घुमने गई थीं। सड़क एक पूरी सिंगल लेन थी। कार एक कोने में स्थिर खड़ी थी, और कपल ने एक ट्रक को खड़े होकर आगे बढ़ने दिया। जैसे ही ट्रक आगे बढ़ा, उसने कार को थोड़ा टक्कर मारी और कार तुरंत खाई में जा गिरी। कहा ये भी जा रहा है कि एक्ट्रेस ने अपनी जान बचाने की कोशिश की थी लेकिन ये संभव नहीं हो पाया और एक्ट्रेस की जान चली गई। यह घटना घर वापस लौटते समय की है।

ये भी पढ़ें: कार की स्पीड थी कम, सीट बेल्ट भी पहन रखी थी, फिर खाई में कैसे गिरीं वैभवी उपाध्याय, जानें कार एक्सीडेंट का सच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+