कार की स्पीड थी कम, सीट बेल्ट भी पहन रखी थी, फिर खाई में कैसे गिरीं वैभवी उपाध्याय, जानें कार एक्सीडेंट का सच

Vaibhavi Upadhyay Death: वैभवी उपाध्याय के मंगेतर जय और भाई अंकित, दोनों ने बताया है कि वैभवी ने कार में सीट बेल्ट लगा रखी थी और ट्रक को पास देने के लिए उनकी गाड़ी रास्त में रुकी हुई थी

vaibhavi upadhyay

Vaibhavi Upadhyay Death: टीवी के फेमस सीरियल 'साराभाई वर्सेस साराभाई' से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय ने अचानक ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। कार एक्सीडेंट में हुई उनकी मौत ने आम लोगों के साथ साथ उनके सेलेब्स दोस्तों को भी हैरान कर दिया है। गत 23 मई 2023 को रोड एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई थी। उनके निधन के खबर से पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई ये सोचने में लगा हुआ है कि आखिर कैसे उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ होगा और आखिरी वक्त में वैभवी क्या कर रही थीं।

मंगेतर के साथ पहाड़ों पर गई थीं वैभवी
वैभवी उपाध्याय के दोस्त, परिवार वाले और करीबी अभी भी उनके यूं चले जाने से सदमे में हैं। वैभवी के अंतिम संस्कार पर हर कोई इमोशनल हो गया था। आपको बता दें कि वैभवी ने गत 14 फरवरी 2023 को अपने बॉयफ्रेंड जय गांधी से सगाई की थी। इस साल के आखिर में दोनों शादी भी करने वाले थे। फिलहाल वैभवी अपने मंगेतर के साथ ही 15 दिनों की छुट्टी पर हिमाचल प्रदेश गई थीं। घर वापिस लौटते समय ही उनकी करा का एक्सीडेंट हुआ और इस दुर्घटना में उनकी जान चली गई।

मंगेतर जय ने बताई उस दिन की घटना
रोड एक्सीडेंड होने के कारण वैभवी उपाध्याय की मौत को लेकर पुलिस केस चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कई लोगों से भी पूछताछ कर रही है। वहीं इसी बीच वैभवी के भाई फ्लाइट से उस घटनास्थल के पास गए थे, जहां से उनकी बहन का शव बरामद किया गया था। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार पहले कहा जा रहा था कि वैभवी की कार पहाड़ी रास्ते पर स्पीड में थी और कंट्रोल खोने की वजह से उनके साथ ऐसा हादसा हो गया। हालांकि अब कुछ और ही बात सामने आ रही है।

ट्रक ने मार दी थी कार को टक्कर
जानकारी के अनुसार वैभवी उपाध्याय और उनके मंगेतर जया गांधी उस कार में ट्रैवल कर रहे थे। एक स्टीप मोड़ पर अपोजिट डायरेक्शन से आ रहे ट्रक को उन लोगों ने गुजरने दिया। कार को वैभवी के मंगेतर जय ही चला रहे थे। जैसे ही उन्होंने कार आगे की, ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर की वजह से तेज कार को झटका लगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वैभवी जिस साइड बैठी थीं, उस तरफ ही गहरी खाई थी।

जय ने कहा- हम दोनों ने सीट बेल्ट पहन रखी थी
ट्रक के तेज टक्कर से कार पलटते हुए खाई में जा गिरी। वैभवी के मंगेतर को दोनों हाथों में चोट लगी है। हालांकि उनकी जान बच गई है। जय गांधी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बताया है- रोड ट्रिप पर कार अक्सर तेज चलती है लेकिन पहाड़ी रास्तों पर हमारी स्पीड कंट्रोल में थी। सिर्फ इतना ही नहीं हमने तो उस ट्रक को पास देने के लिए अपनी कार रोक दी थी। वैभवी के मंगेतर ने आगे कहा- मैं ज्यादा बात करने की स्थिति में नहीं हूं लेकिन आप सबसे ये कहना चाहता हूं कि झूठी अफवाह न फैलाएं। हम दोनों ने ही सीट बेल्ट पहन रखी थी।

भाई अंकित उपाध्याय ने बयां किया सच
वहीं वैभवी उपाध्याय के भाई अंकित उपाध्याय ने बताया- वैभवी और जय को पहाड़ों पर जाना बहुत पसंद था। वह पहले भी पहाड़ों पर रोड ट्रिप कर चुके हैं। इस बार वह दोनों गत 15 मई को मुंबई से कुल्लू के लिए रोड ट्रिप पर निकले थे जब उनके साथ ये हादसा हो गया। एक्सीडेंट के बारे में बात करते हुए अंकित ने कहा- दोनों का जहां एक्सीडेंट हुआ वहां की सड़क काफी पतली थी। सड़क की चौड़ाई ज्यादा न होने के कारण बड़े-बड़े ट्रकों को पास करवाने के लिए कार को रोकना पड़ रहा था।

कार सहित खाई में गिर गई थीं वैभवी
अंकित ने आगे कहा- जय और वैभवी ने भी अपनी कार को रोक कर एक बड़े ट्रक को पास होने के लिए जगह दी थी लेकिन ट्रक ने मुड़ते हुए उनकी कार को टक्कर मार दी और वो दोनों कार सहित खाई में गिर गए। कार को इतनी तेज टक्कर लगी थी की वैभवी कार से बाहर निकल गई थीं। उनके सिर पर काफी चोट लगी थी। स्थानीय लोग वैभवी को अस्पताल भी ले गए थे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

रोड ट्रिप पर सारे नियम मानती हैं वैभवी
वहीं वैभवी के भाई अंकित ने भी ये कंफर्म किया है कि उनकी बहन ने सीट बेल्ट पहन रखी थी। अंकित ने कहा- वैभवी रोड ट्रिप को लेकर हमेशा उत्साहित रहती थी। वह रोड पर हर तरह के जररी नियम मानती थी। वह मुंबई में भी कभी भी बिना सीट बेल्ट लगाए कार में नहीं बैठती थी। मुझे यकीन है कि उसने पहाड़ों पर भी सीट बेल्ट लगा रखी थी। अंकित ने आगे बताया- डॉक्टर ने भी ये कंफर्म किया था कि वैभवी के गले में सीट बेल्ट के निशान थे जिसका मतलब उन्होंने सीट बेल्ट पहन रखी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+