'रायता हमने फैलाया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit ने मिस्ट्री मैन के साथ रचा ऐसा ड्रामा, पति को किया यूज?

Vada Pav Girl Chandrika Dixit: दिल्ली की मशहूर वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक मिस्ट्री मैन को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं। वह लगातार इस शख्स के साथ वीडियो शेयर कर रही थीं, जिससे लोगों के मन में कई सवाल उठने लगे थे। इसी बीच उन्होंने अपने पति युगम गेरा (Yugam Gera) से अलग होने की बात भी लोगों को बताई थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

वायरल वीडियो ने खोली सच्चाई की परतें
वहीं अब हालिया एक वीडियो ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। इस वायरल क्लिप में युगम गेरा खुद चंद्रिका दीक्षित को उसी मिस्ट्री मैन के साथ वीडियो शूट कराते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स को शक हुआ कि कहीं ये पूरा मामला पहले से प्लान किया गया कंटेंट तो नहीं है।

vada pav girl chandrika dixit

मिस्ट्री मैन को लेकर क्यों मचा था बवाल?

इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गईं कि शायद चंद्रिका दीक्षित, उनके पति युगम गेरा और वह मिस्ट्री मैन मिलकर दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए ये सब कर रहे थे। यही कारण था कि अचानक ही मिस्ट्री मैन को लेकर बवाल मच गया था।

पति युगम के साथ वीडियो शेयर कर चंद्रिका ने दी सफाई

-बढ़ते विवाद के बीच चंद्रिका दीक्षित ने एक नया वीडियो शेयर कर सारी स्थिति साफ करने की कोशिश की है। इस वीडियो में वह अपने पति युगम गेरा के साथ नजर आ रही हैं और उन्होंने बताया है कि उनका साथ आना अचानक नहीं हुआ बल्कि ये धीरे-धीरे समय के साथ हुआ है।

-चंद्रिका दीक्षित ने खुलासा किया है कि उनका और युगम गेरा का पैचअप 8 मार्च 2026 को ही हो गया था लेकिन उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर तुरंत शेयर नहीं किया। उनका मानना था कि पहले हुई लड़ाई को सार्वजनिक करना उनकी गलती थी, इसलिए वह इस बार निजी बातों को प्राइवेट रखना चाहती थीं।

'रायता हमने फैलाया, अब हम ही समेटेंगे'

वायरल वीडियो में चंद्रिका दीक्षित ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा- जो रायता फैला है, उसे अब हम ही समेटेंगे। उन्होंने ये भी माना कि उनकी पोस्ट्स और वीडियोज ने लोगों के बीच कन्फ्यूजन पैदा किया था। साथ ही उन्होंने ये दावा किया कि कई लोग उनके वीडियो का इस्तेमाल कर खुद व्यूज बटोरने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें गलत तरीके से एक्सपोज करने का दावा कर रहे हैं।

पति युगम गेरा पर चंद्रिका ने लगाया था बेवफाई का आरोप

-इससे पहले सिदार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में चंद्रिका दीक्षित ने अपने पति युगम गेरा पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि उनके पति युगम ने खुद उन्हें अपने अफेयर के बारे में बताया था। चंद्रिका के मुताबिक पति युगम गेरा 2 महिलाओं के साथ रिश्ते में थे और उन्होंने ये बात खुलकर स्वीकार भी की थी।

-इंटरव्यू में चंद्रिका दीक्षित ने कहा था कि उन्हें उन दोनों महिलाओं के नाम तक नहीं पता लेकिन उनके पति ने गुस्से या किसी और भाव में ये कबूल किया था कि वह एक नहीं बल्कि दो महिलाओं के साथ जुड़े हुए हैं।

चंद्रिका दीक्षित और युगम गेरा का हुआ पैचअप

-चंद्रिका दीक्षित का ये पूरा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है। एक ओर जहां कुछ लोग इसे कंटेंट क्रिएशन का हिस्सा मान रहे हैं, वहीं कई यूजर्स इसे दर्शकों को भ्रमित करने वाला कदम बता रहे हैं।

-फिलहाल चंद्रिका दीक्षित और युगम गेरा के इस खुलासे के बाद मामला कुछ हद तक साफ जरूर हुआ है लेकिन ये घटना एक बार फिर दिखाती है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग किस हद तक जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+