'मैं भटक गया था', Vada Pav Girl के पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बड़ा बयान, सरेआम हाथ जोड़े और फिर जो किया
Vada Pav Girl Chandrika Dixit: 'बिग बॉस ओटीटी 3' से फेमस हुईं वड़ा पाव गर्ल यानी Chandrika Dixit पिछले कुछ समय से अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दरअसल चंद्रिका दीक्षित और उनके पति युगम गेरा (Yugam Gera) के बीच चल रहे विवाद ने इंटरनेट पर हंगामा मचा रखा है।
वड़ा पाव गर्ल के पति युगम गेरा का बड़ा बयान
अब इस पूरे विवाद पर पहली बार वड़ा पाव गर्ल के पति युगम गेरा ने खुलकर बात की है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पत्नी चंद्रिका दीक्षित से हाथ जोड़कर माफी भी मांगी है।

युगम गेरा ने पत्नी के साथ हुए विवाद पर कही ऐसी बात
आपको बता दें कि युगम गेरा हाल ही में पॉडकास्ट The Manas Show में नजर आए थे, जहां उन्होंने चंद्रिका दीक्षित के साथ अपने रिश्ते और विवादों को लेकर खुलकर बात की। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि हर रिश्ते में छोटी-मोटी नोकझोंक होती रहती है लेकिन उनके लिए चंद्रिका की अहमियत बेहद ज्यादा है।
'मैं गलत था और भटक गया था'
-युगम गेरा ने कहा कि चंद्रिका दीक्षित उनके लिए सिर्फ पत्नी नहीं हैं बल्कि उनकी पूरी दुनिया हैं। बातचीत के दौरान युगम गेरा ने अपनी गलती भी स्वीकार की। उन्होंने कहा कि चंद्रिका हमेशा उनके लिए बहुत कुछ करती हैं और उन्हें बेहद प्यार करती हैं।
-युगम गेरा ने माना कि कुछ हालातों में वह भटक गए थे जिसकी वजह से चंद्रिका की भावनाओं को ठेस पहुंची थीं। युगम गेरा ने अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात को भी स्वीकार किया और पत्नी के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी। युगम गेरा ने कहा- मुझे इस बात का अफसोस है कि मुझसे गलती हुई है और इसके लिए मैं अपनी पत्नी चंद्रिका से माफी भी मांगता हूं।
क्या फेमस होने के बाद चंद्रिका दीक्षित ने पति को छोड़ दिया था?
-इंटरव्यू में युगम गेरा से ये सवाल भी किया गया कि सोशल मीडिया पर ये चर्चा हो रही है कि फेमस होने के बाद उनकी पत्नी चंद्रिका दीक्षित ने उन्हें छोड़ दिया था। इस पर युगम ने साफ तौर पर इनकार करते हुए कहा कि उनके मन में ऐसा ख्याल कभी नहीं आया।
-युगम गेरा ने कहा कि अगर ऐसा होता तो चंद्रिका दीक्षित 'बिग बॉस ओटीटी 3' में जाने के बाद ही उन्हें छोड़ सकती थीं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। युगम गेरा ने ये भी कहा कि जो कुछ भी विवाद सामने आए हैं,उसके पीछे उनकी अपनी गलतियां भी जिम्मेदार हैं। उन्होंने याद दिलाया कि शो के दौरान चंद्रिका ने कहा था कि उनके पति ही उनके लिए सब कुछ हैं।
चंद्रिका दीक्षित और युगम गेरा के बीच छिड़ी है बहस
-युगम गेरा के मुताबिक कोई भी महिला तभी ऐसा कहती है जब वह अपने पति का बेहद सम्मान करती हो। ऐसे में अगर रिश्ते में कोई दरार आए या भरोसा टूटे तो उससे दिल को गहरी चोट लगती है।
-आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से चंद्रिका दीक्षित और युगम गेरा के बीच सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चल रहा था। दोनों की तरफ से कई वीडियो और बयान सामने आए जिसने इस मामले को और चर्चा में ला दिया है। अब युगम गेरा के इस बयान के बाद फैंस यह उम्मीद कर रहे हैं कि शायद दोनों के रिश्ते में फिर से सुलह हो सके।












Click it and Unblock the Notifications