Usha Uthup Husband Died: ऊषा उत्थुप के दूसरे पति की हुई मौत, कुछ यूं शुरू हुई थी लव स्टोरी

Usha Uthup Husband Died: अपनी अलग आवाज के लिए पॉपुलर सिंगर ऊषा उत्थुप पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सिंगर के पति जानी चाको उत्थुप का सोमवार, 8 जुलाई को निधन हो गया। उनकी उम्र 78 साल थी। अब मंगलवार, 9 जुलाई को जानी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सिंगर के परिवार वालों ने बताया कि उन्होंने कोलकाता में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक, ऊषा उत्थुप के पति घर में टीवी देख रहे थे तभी उन्हें अचानक बेचैनी महसूस हुई जिसके बाद आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Usha Uthup

डॉक्टर्स ने बताया कि कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हुआ है। बता दें कि, जानी चाको ऊषा उत्थुप के दूसरे पति थे। उनका बॉलीवुड इंडस्ट्री से कोई कनेक्शन नहीं है और वह एक बड़े बिजनेसमैन थे। ऊषा और जानो चाको की पहली मुलाकात 70 के दशक में फेमस नाइट क्लब ट्रिनकास में हुई थी। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है। जानो चाको से पहले ऊषा उत्थुप की शादी रामू अय्यर से हुई थी।

वहीं उषा उत्थुप के पति जानी चाको की मौत के बाद उनका परिवार पूरी तरह से टूट गया। सिंगर की बेटी अंजलि उत्थुप ने पोस्ट कर अपना दर्द बयां किया। उन्होंने लिखा, 'अप्पा आप बहुत जल्दी चले गए लेकिन आप जितने स्टाइलिश तरीके से रहते थे। दुनिया के सबसे खूबसूरत आदमी हम आपसे प्यार करते है। एक सच्चे सज्जन और दिल से लॉरेंसियन और फाइनेस्ट टी टेस्टर।' फिलहाल सिंगर की तरफ से अब तक कोई बयान नहीं आया है।

बता दें कि, ऊषा उत्थुप बॉलीवुड की मशहूर सिंगर हैं। उनको अपनी बेहतरीन गायकी की वजह से कई अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है। सिंगर ने कई अलग- अलग भाषाओं में गाने गाए हैं। ऊषा ने रंबा हो, हरि ओम हरि और कोई यहां नाचे नाचे जैसे कई सुपरहिट गाने गाए हैं जो कि काफी पॉपुलर हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+