40 करोड़ की सोने की ड्रेस पहन उर्वशी रौतेला ने अरब फैशन वीक में बिखेरा जलवा, बनीं ऐसा करने वाली पहली भारतीय
अरब फैशन वीक में उर्वशी रौतेला ने 40 करोड़ रुपए की ड्रेस पहनकर सबको दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर कर दिया।
मुंबई, 30 जनवरी। अपनी मेहनत और लगन से उर्वशी रौतेला ने भारत को कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर गौरव महसूस कराया है। अपने हॉट फिगर और जबरदस्त फिटनेस से दम पर उर्वशी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। वैसे तो उर्वशी का आउटफिट हमेशा से ही चर्चा का विषय रहा है, लेकिन अरब फैशन वीक में 40 करोड़ की सोने की ड्रेस पहनकर उर्वशी ने सबको दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर दिया।

अरब फैशन वीक में शिरकत करने वाली बनीं पहली भारतीय
मिस यूनिवर्स रह चुकीं उर्वशी रौतेला के नाम एक और खास उपलब्धि जुड़ गई है। वह अरब फैशन वीक में शिरकत करने वाली पहली भारती बन चुकी हैं। अरब फैशन वीक में उर्वशी ने 40 करोड़ रुपए की सोने की ड्रेस पहनी। सोने हीरे जवाहरात से तैयार इस गाउन में उर्वशी किसी अरब की महारानी से कम नहीं लग रही थीं। उर्वशी की इस ड्रेस को मशहूर फैशन डिजाइनर Ferne One Amanto ने डिजाइन किया है। यही नहीं उन्होंने इंटरनेशल सेलेब्स बियॉन्से और जेनिफर लोपेज के भी कपड़े डिजाइन किये हैं।

साल 2015 में बनी थीं मिस यूनिवर्स, इस फिल्म से किया बॉलीवुड में डेब्यू
उर्वशी रौतेला साल 2015 में मिस यूनिवर्स बनी थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उर्वशी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज बॉलीवुड का हर एक्टर-डायरेक्टर उनके साथ काम करना चाहता है। उर्वशी ने कई म्यूजिक एलबम्स और कई विज्ञापनों में काम किया है। उर्वशी के फॉलोअर्स की संख्या दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है।

जल्द ही इस फिल्म में नजर आएंगी उर्वशी रौतेला
उर्वशी जल्द ही रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म इंस्पेक्टर अविनाश में नजर आएंगी। इसके बाद वह ब्लैक रोज, और थिरुट्टू पायले 2 में नजर आएंगी। इसके अलावा वे 200 करोड़ बजट की फिल्म 'द लीजेंड' से तमिल फिल्मों मं डेब्यू करेंगी। उर्वशी ने हाल ही में जियो स्टूडियोज और टी-सीरीज के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रेक्ट साइन किया है।












Click it and Unblock the Notifications