उर्वशी रौतेला ने शेयर किया ऐसा वीडियो, यूजर्स बोले- ऋषभ पंत की याद में हुआ ये हाल
उर्वशी रौतेला साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ 'बॉस पार्टी' में नजर आई थीं। उर्वशी ने इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
Urvashi Rautela Viral Video: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सुर्खियों में छाई हुई हैं। आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला फिल्मों में भले ही कम नजर आती हों लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए आए दिन अपनी स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा पिछले कुछ समय से उर्वशी रौतेला भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को लेकर भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। हाल ही में उर्वशी रौतेला साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ 'बॉस पार्टी' में नजर आई थीं। उर्वशी ने इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
Recommended Video

उर्वशी रौतेला ने शेयर किया ऐसा वीडियो
आपको बता दें कि उर्वशी ने गत शुक्रवार को ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह दोनों हाथों में खाली बोतल लेकर पोज देती नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस का लुक काफी जबरदस्त लग रहा है। वह ग्रीन और रेड कलर के साड़ी-ब्लाउज में नजर आ रही हैं, लेकिन उन्होंने साड़ी को स्कर्ट स्टाइल में बांधा हुआ है। उर्वशी ने अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए हाथों में भरकर चूड़ियां पहनी हुई हैं और बालों को खोल रखा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उर्वशी का वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के जरिए उर्वशी रौतेला ने बताया है कि उनका ये वीडियो यूट्यूब पर नंबर 1 पोजीशन पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स उर्वशी के इस वीडियो को भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत से जोड़कर देख रहे हैं। लोगों ने उर्वशी के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स किए हैं।

लोग कर रहे हैं ऋषभ पंत के बारे में सवाल
इस शानदार वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उर्वशी रौतेला ने एक बड़ा ही मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है- मेरा बॉस कौन है? बॉस पार्टी ब्लॉकबस्टर है। ये यूट्यूबर पर नंबर 1 ट्रेंड कर रहा है और इसे 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। उनके इस वीडियो को फैंस बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद उर्वशी रौतेला से ऋषभ पंत के बारे में कई तरह के सवाल पूछते नजर आ रहे हैं।

लोगों ने उर्वशी के लिए किए ऐसे कमेंट्स
आपको बता दें कि सोशल मीडिया यूजर्स उर्वशी के इस वीडियो को भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत से जोड़कर देख रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- ऋषभ पंत की याद में उर्वशी रौतेला ने अपना क्या हाल बना रखा है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- ऋषभ पंत को भूल गई। वहीं एक और शख्स ने लिखा है- इसलिए ऋषभ पंत ने तुम्हे छोड़ दिया है। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंटि किया है- ये भी फ्लॉप और ऋषभ पंत भी फ्लॉप।

उर्वशी ने ऋषभ पंत को कहा था छोटू भैया
आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत और बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के बीच कोल्ड वॉर जारी है। दरअसल एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को सोशल मीडिया पर छोटू भैया कह दिया था। उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में ऋषभ पंत को लेकर लिखा था- छोटू भैया को बैट बॉल खेलना चाहिए। मैं कोई मुन्नी नहीं हूं, डार्लिंग बच्चे तेरे लिए बदनाम होने को। रक्षा बंधन मुबारक हो। उर्वशी रौतेला की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications