Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने किसे कहा था 'आई लव यू'? वायरल वीडियो की बताई सच्चाई, बोलीं-'वो आई लव यू तो..

उर्वशी रौतेला इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। इस बीच एक्ट्रेस अपनी एक वायरल वीडियो को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Urvashi Rautela बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक उर्वशी रौतेला आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इन दिनों वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। जिसके लिए एक्ट्रेस को लगातार सोशव मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उर्वशी आई लव यू कह रही थीं। अब इसी को लेकर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी और बताया कि वह आई लव यू किसे कह रही थीं।

उर्वशी रौतेला का बड़ा खुलासा

उर्वशी रौतेला का बड़ा खुलासा

उर्वशी रौतेला एक ऐसी एक्ट्रेस है जिनके फैशन सेंस से हर कोई इंप्रेस हो जाता है। आए दिन वह अपने लेटेस्ट लुक में फोटो शेयर करती रहती हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से उर्वशी रौतेला के पोस्ट देख फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि किसी ने उनका दिल तोड़ा है। अब उर्वशी रौतेला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बड़ा खुलासा किया है। ये खुलासा उन्होंने अपनी एक वायरल वीडियो को लेकर किया है जिसमें वह आई लव यू बोलती हुई नजर आईं। अब एक्ट्रेस ने इसकी सच्चाई बता दी कि आखिर वह आई लव यू किसे कह रही थीं।

आई लव यू वीडियो की बताई सच्चाई

आई लव यू वीडियो की बताई सच्चाई

उर्वशी रौतेला ने अपनी इस इंस्टाग्राम स्टोरी को बीते मंगलवार को पोस्ट किया था। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, 'मैं इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मेरे आई लव यू वीडियो को लेकर ये बतानी चाहती हूं कि ये वीडियो केवल एक्टिंग के मकसद से था, जोकि एक डायलॉग सीन्स के लिए डायरेक्टर किया गया। ये वीडियो किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं और न ही किसी भी तरह की कोई वीडियो कॉल का हिस्सा था।'

यूजर्स ने ऋषभ पंत से जोड़ा

यूजर्स ने ऋषभ पंत से जोड़ा

वही उर्वशी रौतेला की अगर वायरल वीडियो की बात करें तो इस वीडियो वह कहती हैं कि, " आप बोलों आई लव यू...नहीं पहले आप बोलो,आई लव यू..एक बार बोल दो..बस एक बार बोल दो।" अब उर्वशी रौतेला को इस वीडियो की वजह से जमकर ट्रोल किया गया। यूजर्स इस वीडियो को ऋषभ पंत से जोड़ रहे थे।

इस वजह से लगातार ट्रोल हो रही हैं उर्वशी रौतेला

इस वजह से लगातार ट्रोल हो रही हैं उर्वशी रौतेला

सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला को ट्रोल तब से किया जा रहा है जब से वह ऑस्ट्रेलिया गई हैं। बता दें कि, भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल टी 20 आई विश्व कप 2022 के लिए ऑस्ट्रेलिया में है। ऐसे में फैंस का मानना है कि एक्ट्रेस ऋषभ पंत को लगातार फॉलो कर रही हैं। जिसकी वजह से उनको हर पोस्ट के लिए ट्रोल किया जा रहा है।

फिल्म की शूटिंग के लिए गई हैं ऑस्ट्रलिया

फिल्म की शूटिंग के लिए गई हैं ऑस्ट्रलिया

रिपोर्ट्स की माने तो दावा किया जा रहा है कि उर्वशी रौतेला ऋषभ पंत से मिलने नहीं बल्कि अपनी किसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया पहुंची है। जैसे ही एक्ट्रेस ये शूटिंग पूरी कर लेंगी वह तुरंत इंडिया वापसी कर लेंगी। लेकिन एक्ट्रेस के दिल टूटे पोस्ट तो कुछ और ही इशारा कर रहे हैं। खैर ये तो उर्वशी रौतेला ही जानती होंगी कि वह क्यों ऑस्ट्रेलिया गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+