Urvashi Rautela: 'शुक्र है उर्वशी नहीं है', स्टेडियम में ऋषभ पंत की फैन ने की ऐसी हरकत, एक्ट्रेस ने लगाई क्लास

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की वजह से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ जब एक्ट्रेस ने एक ऑनलाइन वायरल हुई फोटो पर कमेंट किया।

Urvashi Rautela

Urvashi Rautela Rishabh Pant: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर ऋषभ पंत की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर कुछ ऐसा हुआ जब ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद उन्हें आईपीएल में देखने पहुंची उनकी फैन ने एक्ट्रेस को लेकर कुछ ऐसा कमेंट कर दिया जिसके बाद उर्वशी भड़क गई।

एक्सीडेंट के बाद स्टेडियम पर दिखे ऋषभ पंत
एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत पहली बार मैच देखने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान उनके कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि, एक बार फिर उर्वशी रौतेला चर्चा में आ गईं। चलिए जानते हैं कि आखिर यह पूरा मामला क्या है।

स्टेडियम में खड़ी लड़की ने लिखा कुछ ऐसा
दरअसल, भयानक एक्सीडेंट के बाद से फैंस ऋषभ पंत की हेल्थ को लेकर काफी परेशान थे। ऐेसे में उन्हें लंबे समय बाद स्टेडियम में देख फैंस खुशी से झूम उठे। इस बीच स्टेडियम से एक लड़की की हाथ में प्ले कार्ड लिए फोटो वायरल हो रही है जिसमें लिखा, 'भगवान का शुक्र है कि उर्वशी यहां नहीं हैं'। अब ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

उर्वशी रौतेला ने लगाई क्लास
अब इस पोस्ट पर जैसे ही उर्वशी रोतेला की नजर पड़ी तो तुरंत आग बबूला हो गईं और उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए इस पर रिएक्शन दिया है। उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर स्क्रीनशॉट शेयर किया और सभी से सवाल किया कि 'क्यों?' अब उर्वशी के इस सवाल पर तमाम फैंस के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

यूजर्स ने किया ट्रोल
उर्वशी रौतेला के पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'वरना ऋषभ पंत को नजर लग जाती'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कार्ड में रौतेला नहीं लिखा है तो चिल करो'। एक यूजर ने लिखा, ये बात तो पीएम मोदी तक जानी चाहिए। बता दें कि, फैंस लगातार एक्ट्रेस को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब उन्हें ऋषभ पंत की वजह से ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि कुछ फैंस ने एक्ट्रेस का खुलकर सपोर्ट भी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+