'इतना एक्साइटमेंट', 30 की Urvashi Rautela का 64 के Balakrishna ने पकड़ा ऐसे हाथ, Video देख भड़के लोग
Urvashi Rautela: फिल्म 'डाकू महाराज' के एक गाने 'दबिड़ी दीबिड़ी' के डांस स्टेप्स को लेकर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और साउथ एक्टर नंदमुरी बालकृष्णा (NBK) को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इंटरनेट पर जैसे ही ये गाना आया तो सॉन्ग के मूव्स देखकर लोग भड़क उठे और इस जोड़ी को दादा-पोती की जोड़ी कहने लगे।
इसके बाद उर्वशी और बालकृष्णा एक साथ पोज देने को लेकर भी जमकर आलोचना के शिकार हुए। इस बीच अब दोनों एक्टर्स का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसको लेकर लोगों को गुस्सा एक बार फिर भड़क उठा।

Urvashi Rautela संग एक्टर ने की ऐसी हरकत
दरअसल, 30 साल की उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का 64 साल के सुपरस्टार एनबीके (nandamuri balakrishna) संग एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साउथ सुपरस्टार की हरकत देख लोग उनको खरी-खरी सुना रहे हैं। दोनों सितारे किसी इवेंट में साथ पहुंचे थे, जहां कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: 40 साल छोटी इस खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ रिलेशन में हैं 71 वर्षीय Govind Namdev? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, बताया सच
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो में उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) और बालकृष्ण का एक साथ किसी इवेंट में देखा गया। जिसमें एक्ट्रेस अभिनेता बालकृष्ण के बगल वाली चेयर पर बैठी हुईं हैं। इस बीच बालकृष्ण उर्वशी रौतेला ( Urvashi Rautela) से कुछ बात करते हैं और फिर धीरे से अपना हाथ आगे बढ़ाते हैं।
Urvashi Rautela का पकड़ा हाथ, फिर दोनों हंसने लगे
इसके बाद 64 वर्षीय एक्टर उर्वशी (Urvashi Rautela) का हाथ पकड़ते हैं और उनके कान में कुछ कहते हैं। बालकृष्ण ने जिस तरह से उर्वशी रौतेला का हाथ पकड़ा, उसे देख इंटरनेट पर लोगों का पारा 7वें आसमान पर जा पहुंचा और फिर बालकृष्ण को बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें: 'हमें धक्का मार-मार के', Shah Rukh Khan का अजमेर शरीफ जाना 'पागलपन' था, एक्टर के बॉडीगार्ड ने क्या-क्या बताया?
वीडियो देख भड़के लोग, लगा दी एक्टर की क्लास
साउथ सुपरस्टार की इस हरकत देख लोग आगबबूला हो गए। एक यूजर ने लिखा कि ये दोनों एक कपल की तरह हाथ पकड़ रहें हैं। जबकि दूसरे ने कमेंट किया कि थर्ड क्लास साउथ मेंटालिटी। ऐसे ही तीसरे ने लिखा कि क्रिपी मैन, बिना हाथ पकड़े भी ये बात बोल सकता था। ऐसे ही एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि इतना एक्साइटमेंट। वहीं एक अन्य यूजर ने हद ही कर दी और एक्टर को पागल बुड्ढा तक कह दिया।












Click it and Unblock the Notifications