Urvashi Rautela ने ऋषभ पंत की हाइट का उड़ाया मजाक? ट्रोल होने के बाद दी सफाई, वायरल हुआ पोस्ट

Urvashi Rautela And Rishabh Pant: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत अक्सर अपनी नोकझोंक की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया के जरिए उर्वशी अक्सर क्रिकेटर पर निशाना साधती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने बातों ही बातों में ऋषभ की हाइट का मजाक उड़ाया।

दरअसल, बीते दिनों उर्वशी रौतेला ने एक मेट्रोमोनियल साइट का एड किया था। जिसमें उन्होंने इशारों ही इशारों में ऋषभ पंत को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिसकी वजह से फैंस ने उनको ट्रोल कर दिया। ऐसे में उर्वशी को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस पर सफाई देनी पड़ गई।

Urvashi rautela

दरअसल, इस ऐड में उर्वशी रौतेला एक्टर्स, बिजनेसमैन, सिंगर्स और क्रिकेटर्स को लेकर बातें कर रही हैं। एक्ट्रेस कहती हैं कि, 'मैं तमाम लोगों से मिली, जिनमें बिजनेसमैन, एक्टर और कुछ क्रिकेटर्स भी हैं। लेकिन इनमें से कुछ ऐसे भी मिले जो मेरी हाइट के नहीं है।' जिसके बाद फैंस को लगने लगा कि उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत की हाइट का मजाक उड़ाया है।

सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग के बाद अब उर्वशी रौतेला ने इस मामले में सफाई दी है। इंस्टा स्टोरी पर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, 'ये एक जनरल ब्रांड स्क्रिप्ट है और उनका नजरिया है। किसी पर भी डायरेक्ट निशाना नहीं साधा गया है।पॉजिटिविटी फैलाओ। जिम्मेदार होने के नाते मैं समझती हूं कि ब्रैंड के एंबैसडर के रूप में लोगों पर इसका क्या असर पड़ सकता है।'

बता दें कि, उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के बीच कोल्ड वॉर तब शुरू हुआ था जब एक्ट्रेस ने कहा था कि दिल्ली के होटल में उन्होंने पूरी रात एक शख्स का इंतजार किया जिसका नाम आरपी बताया था। जिसके बाद उनका नाम ऋषभ पंत के साथ जोड़ा गया। तभी से दोनों के बीच खटपट की खबरें सामने आ रही है। हालांकि फैंस इसे एक्ट्रेस पब्लिसिटी स्टंट बताते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+