नीले रंग की लिपस्टिक लगाकर रेड कार्पेट पर पहुंची उर्वशी रौतेला, लुक देखकर लोगों को क्यों याद आईं ऐश्वर्या राय?

कान्स फिल्म फेस्टिवर में उर्वशी रौतेला अपने बोल्ड अवतार से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन इस बार अपने आउटफिट से ज्यादा एक्ट्रेस ब्लू कलर की लिप्स्टिक की वजह से चर्चा में हैं।

Urvashi Rautela

Urvashi Rautela Blue Lipstick: कान्स फिल्म फेस्टिवल में दुनियाभर के स्टार्स अपना जलवा बिखर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड की हसीनाएं इससे पीछे नहीं हट रही। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। ऐसे में उर्वशी रौतेला अपने हर लुक से सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं।

क्या उर्वशी ने किया ऐश्वर्या को कॉपी?
कान्स फिल्म फेस्टिवल में उर्वशी रौतेला का हर लुक देखने लायक था। एक्ट्रेस हर दिन अपने नए आउटफिट्स से रेड कार्पेट पर जलवा बिखेर रही हैं। कभी गले में मगमच्छ वाले नेकलेस से सभी का ध्यान खींचती हुई नजर आई थी, तो वहीं अब तीसरे कान्स लुक में नीले रंग की लिप्सटिक से वह सुर्खियां बटोर रही हैं।

ब्लू लिपस्टिक लगाकर खींचा फैंस का ध्यान
उर्वशी रौतेला ने क्रीम और टर्कॉइज ब्लू कलर का ऑफ-शोल्डर गाउन पहना था। जिसके साथ एक्ट्रेस ने ब्लू लिपस्टिक लगाई जिसने हर किसी का पूरा ध्यान खींचा। फैंस उनकी तुलना ऐश्वर्या राय से कर रहे हैं। उन्हें देखकर हर किसी का कहना है कि उन्होंने ऐश्वर्या राय को कॉपी किया है। फिलहाल उर्वशी रौतेला के कान्स लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इस वजह से हो रही ऐश्वर्या से तुलना
आपको याद दिला दें कि, साल 2017 में हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय ने अपने लुक से खूब सुर्खियां बटोरी थीं।एक्ट्रेस ने ऑफ शोल्डर गाउन के साथ अपने होठों पर पर्पल कलर की लिपस्टिक लगाई थी। जिसकी वजह से एक्ट्रेस ने काफी लामलाइट बटोरी थी। हालांकि एक्ट्रेस के इस आउटफिट के साथ पर्पल कलर की लिपस्टिक काफी सूट कर रही थी। अब लगभग उसी लुक में उर्वशी रौतेला रेड कार्पेट पर उतरीं। हालांकि फैंस को उनका यह अवतार कुछ खास पसंद नहीं आया।

Aishwarya Rai

मगरमच्छ नेकलेस को लेकर हुईं ट्रोल
इससे पहले उर्वशी रौतेला ने पिंक कलर के खूबसूरत से लेयर्ड वाले गाउन में नजर आईं। लेकिन उनके गाउन से ज्यादा फैंस का ध्यान अजीबो-गरीब नेकलेस ने खींचा। जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुईं। फैंस ने उनको छिपकली कहा तो कुछ को उनका ये अवतार काफी पसंद आया। खैर देखना होगा कि, उर्वशी रौतेला कान्स फिल्म फेस्टिवल में फैंस को और कितने सरप्राइज देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+