बिकिनी पहन उर्वशी ढोलकिया ने दिखाया स्ट्रेच मार्क्स, कहा- साइज और शेप के लिए जज मत करो
Urvashi Dholakia: उर्वशी ढोलकिया की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उर्वशी ने लोगों को अपने दिल की बात भी बताई है।
Urvashi Dholakia: टीवी की फेमस कमोलिका यानी उर्वशी ढोलकिया अपने बोल्ड लुक के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। लोगों को उनका बोल्ड अंदाज काफी पसंद आता है। आपको बता दें कि उर्वशी ढोलकिया न सिर्फ एक अच्छी टीवी एक्ट्रेस हैं बल्कि वह टीवी के फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 6 की विनर भी रह चुकी हैं। उर्वशी ढोलकिया की शादी 17 साल की कम उम्र में ही हो चुकी थी। 18 साल की उम्र में वह दो बेटों की मां भी बन गई थी। बाद में शादीशुदा जिंदगी में मनमुटाव के चलते उर्वशी का तलाक हो गया और उन्होंने सिंगल मदर के रूप में अपने दोनों बेटों को पाला है। इसी बीच उर्वशी ढोलकिया की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उर्वशी ने लोगों को अपने दिल की बात भी बताई है।

उर्वशी ने दिखाया अपना स्ट्रेच मार्क्स
उर्वशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने फैंस के लिए आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। लोगों को उनका ये बोल्ड खूब पसंद आता है। हाल ही में उर्वशी ने अपनी कुछ नई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकांट पर शेयर की हैं जो बेहद ग्लैमरस हैं और इसके साथ महिलाओं को उन्होंने खास संदेश भी दिया है। इन लेटेस्ट तस्वीरों में 43 साल की उर्वशी स्वीमिंग पूल में बिकीनी पहने नजर आ रही हैं और अपने स्ट्रेच मार्क्स भी शो कर रही हैं।

बिकिनी पहन इंटरनेट पर लगाई आग
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं उर्वशी ढोलकिया की इन तस्वीरों को देखने के बाद उनका बिंदास अंदाज साफ नजर आ रहा है। वह अपने किरदारों में जितना बोल्ड नजर आती हैं उतनी ही वह रियल लाइफ में भी हैं। आपको बता दें कि उर्वशी ढोलकिया ने अपने इस पोस्ट में महिलाओं के लिए कुछ खास बातें कही हैं।

महिलाओं के लिए लिखा खास पोस्ट
उर्वशी ढोलकिया ने अपने पोस्ट में लिखा है- महिलाओं को हमेशा से ही जज किया जाता रहा है। वह कैसी दिखती हैं से लेकर वह क्या पहनती हैं और किस तरह का व्यवहार करती हैं। उनके कपड़ों, अपीयरेंस और बिहेवियर के लिए उन्हें जज किया जाता है। महिलाओं पर पिक्चर परफेक्ट होने का दबाव बना रहता है। उन्होंने आगे कहा- हालांकि मैंने हर वक्त इस तरह के हालातों को टाला है क्योंकि एक महिला होने के नाते मुझे खुद को वैसे रखने का अधिकार है जैसी मैं हूं। मैं जो चाहे वो पहनूं और मैं जिंदगी को वैसे जीना चाहती हूं, जैसा पसंद करती हूं।

उर्वशी ने कहा- मैंने आत्मसम्मान खुद कमाया है
उर्वशी ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है- मेरी गरिमा और आत्मसम्मान को किसी और ने नहीं बल्कि मैंने खुद कमाया है। मुझे किसी और के प्रमाण देने की जरूरत नहीं है। हमारा शरीर हर दिन बदलता रहता है और हमारे साइज और शेप की वजह से हमें जज करने की जरूरत नहीं है। महिलाएं अपने आप में सुंदर होती हैं। किसी के बताने से सुंदरता नहीं आती।

उर्वशी के पसोट पर लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स
इसके बाद उर्वशी ने लिखा- महिला वो होती है जहां से एक जिंदगी की शुरुआत होती है और यह बहुत बड़ी सम्पत्ति मेरे पास है। इसे पाकर मैं बेहद खुश हूं। उर्वशी के इस पोस्ट पर इंडस्ट्री के सेलेब्स से लेकर आम लोग तक खूब खुश नजर आ रहे हैं। लोग उर्वशी की तारीफ करते हुए इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि उर्वशी ने इस उम्र में भी खुद को कितना मेंटेन कर रखा है।












Click it and Unblock the Notifications