एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर को हुआ कोरोना, संपर्क में आए लोगों से टेस्ट करवाने की गुजारिश की

एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर को हुआ कोरोना, संपर्क में आए लोगों से टेस्ट करवाने की गुजारिश की

मुंबई, 31 अक्टूबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। उर्मिला मातोंडकर ने खुद ही ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। रविवार को ट्वीट कर उर्मिला मातोंडकर ने कहा है कि वह कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं। उर्मिला ने गुजारिश की है कि जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं, वह जल्द से जल्द अपना कोरोना जांच करा लें। उर्मिला ने कहा है कि वह वह ठीक हैं और उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन में अलग कर लिया है। उर्मिला ने इसके साथ कहा है कि फेस्टिवल सीजन और खासकर दिवाली के त्यौहार में अपना ध्यान रखें और कोरोना को लेकर लापरवाही ना करें।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Urmila Matondar हुईं Corona positive | वनइंडिया हिंदी
    Urmila Matondkar

    उर्मिला मातोंडकर ने कहा, ''मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हूं। मैं ठीक हूं और होम क्वारंटाइन में खुद को आइसोलेट कर लिया है। मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वे तुरंत जांच कराएं। साथ ही आप सभी प्यारे लोगों से नम्रतापूर्वक निवेदन है कि दिवाली उत्सव के दौरान अपना ख्याल रखें।''

    उर्मिला ने जैसे ही कोरोना की जानकारी अपने हैंडल पर दी, उनके फैन्स जल्द ही एक्ट्रेस के ठीक होने की दुआ करने लगे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'जल्द ही ठीक हो जाओ।' एक प्रशंसक ने लिखा, "हमें उम्मीद है कि आप जल्द ही ठीक हो जाएंगी।" जबकि एक अन्य फैन ने लिखा, "ध्यान रखें और जल्द ही ठीक हो जाएं।" एक यूजर ने यह भी पूछा, 'वैक्सीन लेने के बाद लोग पॉजिटिव कैसे आ रहे हैं।'

    उर्मिला ने हाल ही में शाहरुख खान की तारीख करते हुए उनकी "गरिमा और ताकत की प्रशंसा की थी। उर्मिला ने कहा था कि जिस तरह से शाहरुख खान ने अपने बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस में गिरफ्तारी के बाद सारे मामले को संभाला है, वो सच में काबिले तारीफ है। आर्यन खान को एनसीबी ने 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था और 8 अक्टूबर को उन्हें जेल भेज दिया था। आर्यन 30 अक्टूबर को जमानत पर रिहा हुए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+