'उर्मिला मांतोडकर ने मुझे परेशान किया, खूब रुलाया', फेमस हेयर स्टाइलिस्ट ने खोल दी एक्ट्रेस की पोल
Urmila Matondkar: फिल्म 'रंगीला' के बाद से एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना ली थी। इस फिल्म से पहले कुछ सालों तक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया था। फेमस फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा की मूवी 'रंगीला' के बाद ही उर्मिला मातोंडकर को पॉपुलैरिटी मिली थी।
उर्मिला मातोंडकर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
हाल ही में एक इंटरव्यू में बॉलीवुड की मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जिसने उर्मिला मातोंडकर के साथ काम किया है, उसने 'रंगीला' के दौरान के अपने अनुभव के बारे में खुलकर बात की। हेयर स्टाइलिस्ट नंदा ने बॉलीवुड नाओ के साथ बातचीत में एक घटना को याद किया जब उर्मिला ने उन्हें रुला दिया था।

हेयर स्टाइलिस्ट ने खोली एक्ट्रेस की पोल
हेयर स्टाइलिस्ट नंदा ने बताया कि उन्होंने बोरीवली नेशनल पार्क में फिल्म 'रंगीला' के फोटोशूट के लिए उर्मिला के साथ काम किया था। नंदा ने बताया कि वह उन दिनों मारिया नाम की एक अन्य हेयर स्टाइलिस्ट की मदद करती थीं। हालांकि बाद में उन्होंने खुद का काम करना शुरू कर दिया था।
नंदा ने बताया उस दिन क्या हुआ था
नंदा ने बताया- उस दिन सेट पर उर्मिला मातोंडकर ने मुझसे पूछा मारिया कहां है? मैंने कहा दीदी शूट के लिए गई हैं, उन्हें तुरंत जाना था। इसके बाद एक्ट्रेस ने पूछा क्या ये शूट नहीं हो रहा है? क्या ये काम नहीं है? तो मैंने कहा मुझे कुछ नहीं पता। दीदी ने मुझे भेजा है।।
'उन्होंने मुझे परेशान किया, मैं रोने लगी थी'
नंदा ने आगे बताया- जब मैंने उर्मिला मातोंडकर के बालों पर काम करना शुरू किया, तो उन्होंने मेरी गलतियों को गिनाना शुरू कर दिया। उन्होंने मुझे इतना परेशान किया कि मैं रोने लग गई थी। हेयर स्टाइलिस्ट ने कहा- उर्मिला लगातार गलतियां बताती रहती थीं क्योंकि वह मारिया के साथ काम करना चाहती थीं।
'उर्मिला मारिया के साथ काम करना चाहती थीं'
नंदा ने कहा- एक्ट्रेस मुझे असिस्टेंट के रूप में काम करने दे सकती थीं लेकिन उन्हें ये पसंद नहीं था कि मैं उनके बालों पर अकेले काम करूं। मैं बस आंखों से आंसू बहाते हुए खड़ी रहती थी, लेकिन मैं उनके सामने कभी नहीं रोई। वह केवल मारिया के साथ काम करना चाहती थीं।












Click it and Unblock the Notifications